{"_id":"5f5102018ebc3e53aa13ce3e","slug":"spokesperson-of-the-chinese-embassy-in-india-ji-rong-said-america-should-not-interfere-between-india-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने कहा- भारत-चीन विवाद सुलझाने में सक्षम, दूर रहे अमेरिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने कहा- भारत-चीन विवाद सुलझाने में सक्षम, दूर रहे अमेरिका
Thu, 03 Sep 2020 08:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
भारत-चीन
- फोटो : फाइल
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद से उपजे तनाव को लेकर भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता जी रोंग ने कहा है कि चीन इस मामले में शांतिपूर्ण तरीके से हल ढूंढने का पक्षधर रहा है। रोंग ने गुरुवार को अमेरिकी राजनयिक डेविड स्टिलवेल के बयान पर आपत्ति जताई और इस मामले से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
रोंग ने कहा, हम चीन से संबंधित अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी की झूठी टिप्पणी का विरोध करते हैं। हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह तथ्यों का सम्मान करे और अफवाहें फैलाना बंद करे। चीन और भारत में अपने संबंधों को नियंत्रित करने की पूरी क्षमता है। हमें दूसरों की मध्यस्थता या दखल स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
We firmly oppose China-related false remarks from US senior official,urge US to respect facts,stop smearing&spreading rumors.China&India have ability&wisdom to handle relations properly.We don't accept others meddling or making instigation:Spokesperson of Chinese Embassy in India pic.twitter.com/ifskyv6Jjb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 3, 2020
अमेरिकी राजनयिक अमेरिका डेविड स्टिलवेल ने बुधवार को कहा था कि वुहान में कोविड-19 के सामने आने के बाद भारत उन देशों में शामिल है, जहां से चीन लाभ लेने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही है, लेकिन चीन अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने में लगा हुआ है।
रोंग ने आगे कहा, भारत चीन सीमा विवाद को लेकर चीन ने हमेशा से शांतिपूर्ण और मैत्रीपूर्ण परामर्श के जरिए निष्पक्ष, तार्किक और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने की वकालत की है। रोंग ने कहा कि विवाद का शांतिपूर्ण हल ढूंढने के लिए बीते कुछ समय से दोनों पक्ष एक दूसरे के संपर्क में हैं और विभिन्न स्तर पर वार्ताएं कर रहे हैं।