फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Split in india alliance CPIM to contest elections separately in West Bengal Kerala TMC-Congress conflict

विपक्ष में दरार: माकपा अलग लड़ेगी चुनाव, बंगाल-केरल में नहीं करेगी गठबंधन, तृणमूूल और कांग्रेस में भी टकराव

Tue, 19 Sep 2023 05:56 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 19 Sep 2023 05:56 AM IST
सार

विपक्षी गठबंधन में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दरार देखने को मिली, जब आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दरकिनार कर उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर चुकी है। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी आखिरी समझौता मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि 40 सीटों में राजद, जदयू, वामदल, कांग्रेस सभी ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी चाह रहे हैं।
 

विज्ञापन
Split in india alliance CPIM to contest elections separately in West Bengal Kerala TMC-Congress conflict
इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष के नेता। - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के खिलाफ विपक्ष के इंडिया गठबंधन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने झटका दिया है। पार्टी ने तय किया है कि पश्चिम बंगाल और केरल में वह विपक्षी गठबंधन से अलग ही चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 16 और 17 सितंबर को हुई पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में इस पर अंतिम फैसला हो गया है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की। माकपा के इस फैसले से इंडिया गठबंधन की दरारें एक बार फिर सामने आ गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बंगाल में पार्टी तृणमूल के साथ कांग्रेस से भी दूरी बनाएगी। राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा ने कांग्रेस से गठजोड़ किया था और उसे फायदे के बदले नुकसान हुआ था। पोलित ब्यूरो की बैठक में भी पार्टी के केरल धड़े ने इस फैसले को लेकर सवाल उठाए। वहीं, केरल में माकपा और कांग्रेस पहले से ही दो विपरीत गठबंधनों की मुख्य धुरी है। ऐसे में दोनों का साथ आना नामुमकिन है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी दरार
विपक्षी गठबंधन में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दरार देखने को मिली, जब आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दरकिनार कर उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर चुकी है। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी आखिरी समझौता मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि 40 सीटों में राजद, जदयू, वामदल, कांग्रेस सभी ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुटता का दावा
माकपा सूत्रों ने दावा किया कि दो राज्यों में अलग चुनाव लड़ने का फायदा इंडिया गठबंधन को ही होगा। इसके कारण इन राज्यों में विपक्षी वोटों का बंटवारा नहीं होगा। पार्टी नेताओं ने पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद बयान दिया कि माकपा इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट है और इसकी मजबूती के लिए काम करेगी।


राष्ट्रीय स्तर की भूमिका पहले ही
माकपा नेता सीताराम येचुरी पहले ही कह चुके हैं कि इंडिया गठबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी मोर्चे के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसकी पार्टियों के बीच सिर्फ राज्यों के स्तर पर सीटों का तालमेल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed