{"_id":"6aa948b96d4c58bd4f0cf566","slug":"spicejet-s-delhi-dubai-flight-delayed-by-24-hours-passengers-protested-at-the-airport-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया प्रदर्शन, एयरलाइन ने बताई ये वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया प्रदर्शन, एयरलाइन ने बताई ये वजह
Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
सार
स्पाइसजेट को हाल के दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई में घरेलू बाजार में उसकी हिस्सेदारी 1.6 प्रतिशत रही है। जो जून के 1.9% से 0.3 प्रतिशत अंक कम है।
विज्ञापन
Spicejet
- फोटो : ANI
विस्तार
स्पाइसजेट एयरलाइंस की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। इससे परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
दरअसल, यात्री सोमवार से फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। दोनों फ्लाइट का समय बिना स्पष्ट कारण बताए कई बार बदला गया। मंगलवार दोपहर तक भी दोनों फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकीं। पहली फ्लाइट एसजी 5111 को सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से उड़ना था। 11:15 बजे दुबई पहुंचना था। वहीं, एसजी 5105 को रात 10:10 बजे उड़ान भरनी थी और 12:55 बजे दुबई पहुंचना था।
विज्ञापन
समय पर उड़ान के मामले में स्पाइसजेट का इस साल का रिकॉर्ड बाकी बड़ी एयरलाइंस के मुकाबले खराब रहा है। जुलाई में उसकी सिर्फ 34.5 प्रतिशत फ्लाइट समय पर उड़ान भर सकीं। स्पाइसजेट के मुताबिक, एक विमान ग्राउंडेड होने के बाद परिचालन संबंधी कारणों से दोनों फ्लाइट में देरी हुई। प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी है। फ्लाइट ग्राउंडेड होने का मतलब विमान को उड़ान भरने से रोकना है। ऐसा आमतौर पर तकनीकी खराबी, सुरक्षा कारणों या किसी आधिकारिक आदेश की वजह से होता है।
विज्ञापन
जुलाई में बाजार हिस्सेदारी 1.6%
स्पाइसजेट को हाल के दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई में घरेलू बाजार में उसकी हिस्सेदारी 1.6 प्रतिशत रही है। जो जून के 1.9% से 0.3 प्रतिशत अंक कम है। एयरलाइन ने जुलाई में 1.87 लाख यात्रियों को सफर कराया। जुलाई में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 67.4 प्रतिशत, एयर इंडिया ग्रुप की 24 प्रतिशत और अकासा एयर की 5.5% रही।