फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet plays national anthem with passengers strapped to seats

लैंडिंग से पहले विमान में बज गया राष्ट्रगान, शिकायत दर्ज

Sun, 23 Apr 2017 09:58 AM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Sun, 23 Apr 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet plays national anthem with passengers strapped to seats
फाइल फोटो

18 अप्रैल को स्पाइसजेट की एक विमान जो कि तिरूपति से हैदराबाद के लिए उडान भरी थी, में एक अजीब घटना घटी। जब लैंडिंग से पहले अचानक विमान में राष्ट्रगान बजने लगा। विमान में सवार यात्री राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हो पाए। यात्रियों ने एयरलाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले 18 अप्रैल को स्पाइसजेट उड़ान एसजी 1044 बोर्ड पर केबिन क्रू द्वारा राष्ट्रगान बजाया गया। एक यात्री पुनित तिवारी ने बताया कि यात्री और केबिन क्रू खड़े होने और राष्ट्रगान के सम्मान देने की स्थिति में नहीं थे। इंदौर में एक बैंक के मैनेजर के रूप में काम करने वाले तिवारी ने टाइम्स ऑफ इंडिाय को बताया, " पायलट के निर्देशों के अनुसार यात्री जब सीट बेल्ट पहन रहे थे, तभी राष्ट्रगान बजा दिया गया, तो हमें आश्चर्य हुआ। "
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड की वजह से मुंबई पुलिस को भेजा फ्लाइट हाइजैक का धमकी भरा ईमेल, अब गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि क्रैबिन क्रू के एक सदस्य ने राष्ट्रगान को बीच में ही बंद कर दिया।बैंक मैनेजर ने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया। उसने कहा कि फ्लाइट में जिस तरीके से राष्ट्रगान बजाया गया उससे चोट पहुंची है।

इस पूरे घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, " अजनाने में फ्लाइट में सवार एक क्रू ने गलती से नंबर सेलेक्ट कर दिया, जिसके कारण राष्ट्रगान बजना शुरू हो गया। हालांकि, जैसे ही राष्ट्रगान बजना शुरू हुआ उसने तुरंत उसे बंद कर दिया। यात्रियों की हुई परेशानियों के लिए खेद व्यक्त करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed