फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   consumer forum issue warant for md of spice jet

स्पाइस जेट के एमडी के खिलाफ वारंट जारी

Sun, 23 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
consumer forum issue warant for md of spice jet
स्पाइस जेट ने सेवाओं में विस्तार कर एक ओर फ्लाइट की सुविधा दी है।
जिला उपभोक्ता फोरम संभल ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर देश की जानी मानी एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट के प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी केलिए वारंट (वीडब्ल्यू) जारी कर दिया है।
विज्ञापन

चंदौसी के संभल गेट मोहल्ला निवासी नवदीप गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट लिमिटेड से हैदराबाद से दिल्ली जाने के लिए 20 अप्रैल-2016 को टिकट खरीदा था।
विज्ञापन


21 अप्रैल को दिल्ली जाना था, फ्लाइट संख्या एसजी-124 के प्रस्थान का समय 8.40 बजे था। आरोप है कि 21 अप्रैल-2016 को शाम 7.40 बजे एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचने पर एयरक्राफ्ट पर चढ़ने के लिए बोर्डिंग पास जारी नहीं किया गया। ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद टिकट की हार्ड कापी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच एयर लाइंस के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही के कारण फ्लाइट छूट गई। इसके बाद यात्री ने टिकट की धनराशि वापस मांगी लेकिन एयरलाइंस ने टिकट की कीमत 5000 रुपये वापस नहीं किए। इस पर उपभोक्ता ने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम संभल में एयरलाइंस के विरुद्ध वादयोजित करके टिकट राशि(कीमत) और क्षतिपूर्ति की मांग की।


25 अक्तूबर-2016 को जिला उपभोक्ता फोरम संभल ने स्पाइस जेट लिमिटेड को आदेश दिया कि वह उपभोक्ता को टिकट की राशि 5000 रुपये, नौ फीसदी ब्याज और 1000 रुपये वाद व्यय का भुगतान करें। लेकिन एयरलाइंस कंपनी ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। इस पर फोरम में दोबारा शिकायत की। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला उपभोक्ता फोरम संभल ने स्पाइस जेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed