फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet flight from Kolkata to Bagdogra emergency landing for 12 minutes

कोलकाता : स्पाइस जेट की उड़ान आपात स्थिति में उतरी, बंगाल के डीजीपी भी थे सवार

Mon, 01 Feb 2021 09:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet flight from Kolkata to Bagdogra emergency landing for 12 minutes
स्पाइसजेट - फोटो : पीटीआई

कोलकाता से बागडोगरा जा रही स्पाइस जेट के विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को तकनीकी खराबी के बाद यह इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 275 में केबिन में कुछ तकनीकी समस्या होने के बाद इसे लैंड करवाया गया। खास बात यह है कि इस विमान में बंगाल के डीजीपी भी सवार थे।

विज्ञापन


विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने तकनीकी समस्याओं को महसूस किया, जिसके बाद वापस विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने एटीसी के अधिकारियों को केबिन से निकलने वाले धुएं के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद विमान की सोमवार शाम 4.37 बजे आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन


इस फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट से 4.33 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। विमान में यात्रियों के साथ पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र के साथ-साथ सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed