फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speed trial of Vande Bharat: Vande Bharat beats bullet train with speed at 100 km/hr in 52 seconds

Speed trial of Vande Bharat: वंदेभारत एक्सप्रेस ने बुलेट ट्रेन को भी पछाड़ा! महज 52 सेकंड में पकड़ी ये रफ्तार

Fri, 23 Sep 2022 03:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Sep 2022 03:23 PM IST
सार

Speed trial of Vande Bharat: केंद्रीय रेल मंत्री के मुताबिक, भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन महज 52 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि वही जापान में बनी बुलेट ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 55 सेकंड का समय लेती है

विज्ञापन
Speed trial of Vande Bharat: Vande Bharat beats bullet train with speed at 100 km/hr in 52 seconds
Speed Trial of Vande Bharat - फोटो : iStock

विस्तार

देश में बनी और डिजाइन की गई सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर कर दी। उन्होंने कहा कि कैसे भारत की इस ट्रेन ने स्पीड पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री के मुताबिक, भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन महज 52 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि वही जापान में बनी बुलेट ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 55 सेकंड का समय लेती है। इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। बावजूद इसके गिलास में भरा पानी तक नहीं छलक रहा है। इस वीडियो में चलती ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर स्पीड मीटर से ट्रेन की गति नापी गई है। इसमें दिखाया है कि स्पीडोमीटर पर ट्रेन की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 183 किलोमीटर की रेंज में दिख रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री ने 'मेड इंडिया' कैप्शन के साथ ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर के पार जाने के बावजूद गिलास का पानी बाहर नहीं छलक रहा। यह भारत की एडवांस तकनीक का नायाब नमूना है। हमारी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह देश में डिजाइन और बनाई गई है। ट्रेन की स्पीड का यह ट्रायल राजस्थान के कोटा से नागदा रेलवे स्टेशन के बीच किया गया। इस दौरान कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन 18 के नाम से जाना जाता है। वह भारत की पहली सेमी हाईस्पीड इंटरसिटी ईएमयू ट्रेन है। मार्च 2022 से भारतीय रेलवे इसे दो रूटों पर चला रही है। पहली ट्रेन दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलती है। जबकि दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के लिए जाती है। जल्द ही तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी पटरी पर उतर सकती है। पूरी तरह भारत में विकसित इस ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन इंजन लगा है, जो बोगी में ही जुड़ा हुआ है। इसके सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और कोच में लगी चेयर 180 डिग्री पर रोटेट हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed