फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker’s order not to call Chief Minister Jayalalithaa by her name

जयललिता का नहीं ले सकते नाम, स्पीकर ने दिया ऑर्डर

Mon, 25 Jul 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Speaker’s order not to call Chief Minister Jayalalithaa by her name
जयललिता
शेक्सपियर ने कहा था, 'नाम में क्या रखा है', लेकिन तमिलनाडु असेंबली में सीएम जयललिता का नाम लेना है या नहीं इस पर विवाद हो गया। सोमवार को असेंबली में यह बड़ा मुद्दा बन गया। इसके बाद डीएमके विधायकों ने प्रदर्शन किया और विधानसभा से बाहर आ गए। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत तब हुई जब एआईएडीएमके विधायक पीएम नरसीमन ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान डीएमके चीफ एम करुणानि‌धि को नाम से बुला दिया। इससे नाराज डीएमके के विधायकों ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। वे स्पीकर पी धनपाल से पूछना चाहते थे कि क्या पूर्व सीएम को उनके नाम से बुलाना सही है? इसके जवाब में स्पीकर ने कहा, 'पूर्व सीएम को नाम से बुलाने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद, डीएमके विधायकों ने सवाल किया कि क्या वे भी सीएम जयललिता को नाम से बुला सकते हैं। इस पर स्पीकर ने कहा, 'सीएम को उनके नाम से नहीं बुलाया जा सकता है। यह मेरा आदेश है।' इससे नाराज डीएमके विधायकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और विधानसभा से बाहर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के बाहर डीएमके नेता और नेता प्रतिपक्ष एमके स्टालिन ने कहा, 'विधानसभा के कोड सेक्शन में यह कहीं नहीं कहा गया है कि एमएलए को नाम से नहीं बुलाया जा सकता। जब यह लॉ है तो हम जयललिता को नाम से क्यों नहीं बुला सकते। स्पीकर का आदेश लॉ के विरुद्ध है। हम इसकी निंदा करने के लिए असेंबली से बाहर आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed