{"_id":"63887a0bd8bcd035f364f3cf","slug":"south-korean-woman-youtuber-said-in-india-action-being-taken-very-quickly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में छेड़खानी का शिकार हुई महिला यूट्यूबर पुलिस कार्रवाई से खुश, बोली- भारत में और दिन बिताएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में छेड़खानी का शिकार हुई महिला यूट्यूबर पुलिस कार्रवाई से खुश, बोली- भारत में और दिन बिताएगी
Thu, 01 Dec 2022 03:25 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:25 PM IST
सार
दक्षिण कोरिया की महिला यूट्यूबर बोली भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है और अब ज्यादा समय तक रहने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एक युवक ने दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़खानी की थी, जब महिला लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कर रही थी। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब दक्षिण कोरिया की महिला यूट्यूबर ने अपने बयान में कहा है कि वह पुलिस की कार्रवाई से खुश है।
विज्ञापन
एएनआई से बात करते हुए यूट्यूबर ह्योजिओंग पार्क ने कहा कि ऐसा मेरे साथ पहले भी एक दूसरे देश में हुआ लेकिन उस समय पुलिस को नहीं बुला पाई थी। वहीं भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आगे उसने कहा कि वह पिछले तीन हफ्ते से मुंबई में है और अब ज्यादा समय तक रहने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर को परेशान करने वाले दो आरोपी मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वालों को गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।