फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South 24 Parganas Fraud Accused attacked Bengal Police made a tunnel in the house to escape

बंगाल: ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, लोगों को ठगकर भागने के लिए घर में बनाई थी सुरंग

Tue, 16 Jul 2024 05:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:50 AM IST
सार

बंगाल पुलिस के मुताबिक घटना दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र के जलबेरिया-2 ग्राम पंचायत क्षेत्र में धोखाधड़ी के आरोपी सद्दाम लश्कर नामक व्यक्ति के घर पर सोमवार सुबह पुलिस तलाशी अभियान चलाने पहुंची। कथित तौर पर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के भी आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
South 24 Parganas Fraud Accused attacked Bengal Police made a tunnel in the house to escape
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक जेलों में सुरंग बनाकर भागने की घटनाएं तो बहुत सुनने को मिली हैं, लेकिन घर में सुरंग बनाकर लोगों को ठगकर भागने की शायद यह पहली घटना होगी। बंगाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक नकली सोना को असली बताकर बेचने वाले ने अपने घर में सुरंग बना लिया और लोगों को ठगकर वह उस सुरंग से फरार हो जाता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र के जलबेरिया-2 ग्राम पंचायत क्षेत्र में धोखाधड़ी के आरोपी सद्दाम लश्कर नामक व्यक्ति के घर पर सोमवार सुबह पुलिस तलाशी अभियान चलाने पहुंची। कथित तौर पर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के भी आरोप लगे हैं। घटना में दो सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सद्दाम पर नकली सोने को असली सोना बताकर बेचने के आरोप हैं, और इसी सिलसिले में पुलिस तलाशी अभियान चलाने पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक हैं सद्दाम की पत्नी राबेया सरदार और दूसरे का नाम मसूदा सरदार है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह इस घटना के बाद इलाके में और अधिक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में सद्दाम की तलाश शुरू हुई। उसी दौरान उसके घर में एक सुरंग मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरंग सद्दाम के बेडरूम में है और यह बाहर एक नहर से जुड़ा हुआ है। जांचकर्ताओं का मानना है कि सद्दाम इसी सुरंग के जरिए भाग निकलाता था। जांचकर्ताओं के मुताबिक, सद्दाम पर सोने का भगवान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप था। जानकारी के मुताबिक जो कोई उससे सोना खरीदने जाता था, उसका सब कुछ लूट लिया जाता। इसके बाद वह काफी समय तक क्षेत्र से बाहर रहता था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुख्ता जानकारी एकत्रित करने के बाद वे पोइटरहाट में तलाशी अभियान पर गए थे। तभी उन पर हमला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed