फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sources says panneerselvam could be cm of tamilnadu after long dispute in AIADMK

पनीरसेल्वम के CM बनने का रास्ता साफ, पलानीसामी होंगे AIADMK चीफ!

Sat, 22 Apr 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 22 Apr 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
sources says panneerselvam could be cm of tamilnadu after long dispute in AIADMK

तमिलनाडु में जारी राजनीतिक उठापटक के थमने के आसार दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक के परस्पर-विरोधी ओ पन्नीसेल्वम और ई पलानीसामी के गुटों में सुलह हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी से निकाले जा चुके और पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। साथी ही मुख्यमंत्री पलानीसामी पार्टी के चीफ बन सकते हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि दोनों बड़े नेताओं में सुलह हो रही है। राज्य के स्वास्थय मंत्री सी विजयभास्कर से मंत्रालय छीन कर विधायक सेन्धील बालाजी को ये प्रभार सौंपा जा सकता है। विजयभास्कर के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बालाजी को पहले पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 122 विधायक पलानीसामी को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन 6 विधायकों के बागी हो जाने से सरकार के गिर जाने का खतरा मंडराने लग गया। अब हालात काबू करने के लिए पार्टी में ये सुलह की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के अनुसार पार्टी का वर्तमान मुखिया शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन ईपीएस कैंप से पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जाएगा। उनसे अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा।इसके अलावा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु कैबिनेट में नंबर दो पर रहेंगे। पार्टी का नेतृत्व अब पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में किया जाएगा।


आपको बता दें कि ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक के गुट ने गुरुवार को कहा था कि पार्टी का सत्तारूढ़ गुट सबसे पहले अपने शीर्ष नेताओं वीके शशिकला और इनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन को बर्खास्त करे और उनका इस्तीफा ले। ऐसा करने के बाद ही दोनों गुटों के एक होने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा पन्नीरसेल्वम गुट ने अम्मा के मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए औपचारिक निवेदन करने की मांग भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed