UN में मौदी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने की फिराक में पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना जा रहा है कि इस महासभा में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मौजूद रहेंगी। इससे पहले भी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों के सामने कश्मीर पर अपना पक्ष रखा था। इतना ही नहीं पाक मंत्रालय ने सदस्यों के सामने UNSC प्रस्तावों के तहत उनके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की याद दिलाई।
कश्मीर मुद्दे पर दुनिया के कई हिस्सों में पाक ने भेजे 22 सांसद
पाकिस्तान के सांसदों का यह दल जिन देशों में कश्मीर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने निकला है, उनमें अमेरिका, बेल्जियम, फ्रांस, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, रूस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। माना जा रहा है पाकिस्तान का यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में फिर से खटास का माहौल तैयार कर देगा।
पीएम मोदी के बलूच-POK मुद्दे का जिक्र करने पर बौखलाया पाक
बताते चलें कि पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में खटास आ गई है। हाल ही में कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में रोष फैला हुआ है और सेना और लोगों के बीच झड़प चालू है। इसके पीछे पाकिस्तान का भी हाथ माना जा रहा है। पाक, कश्मीर में भारतीय सेना और आम नागरिकों के बीच हुए झड़प के लिए सेना के रवैये को यूएन सभा में उठाने की योजना बना रहा है।
पाकिस्तान नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीओके और बलूचिस्तान मुद्दे का जिक्र करने पर भी बौखलाया हुआ है। ऐसे में पीएम मोदी के यूएन सभा में न होने से पाकिस्तान का हौसला बुलंद दिख रहा है।