फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sources says pakistan man formed himself as ISI Spy and wanted to settle in india

दिल्ली: एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी ने खुद को बताया ISI जासूस, भारत में ठहरने की जताई इच्छा

Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
sources says pakistan man formed himself as ISI Spy and wanted to settle in india

दिल्ली के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान से एक शख्स ने खुद को कथित तौर पर जासूस बताया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस बताने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स मुहम्मद अहमद शेख मुहम्मद रफीक ने कहा कि वो आईएसआई के लिए काम नहीं करना चाहता और यहीं भारत में रहना चाहता है। 

विज्ञापन


दरअसल, वो दुबई से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था। इस बीच भारत में ट्रांसफर एरिया में जाने की बजाय वो हेल्पडेस्क पर आकर खुद को आईएसआई का एजेंट बताने लगा। महिला कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को दे दी। मौके पर पहुंची एजेंसियां रफीक को एक गुप्त जगह पर ले गई हैं और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की DU, AMU और दिल्‍ली IIT की वेबसाइट, कश्मीर के समर्थन में लिखे नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि रफीक को भारत में सेटल  होना है, इसलिए उसने झूठी कहानी बनाई है। लेकिन कई बाते हैं, जिससे ये शक भी बढ़ रहा है कि वह आईएसआई का जासूस हो सकता है। पहला ये कि ज्यादातर आईएसआई अपने एजेंटों और जाली मुद्रा की आवाजाही दुबई-भारत-काठमांडू के रास्ते ही करवाता है। ऐसे में उस पर शक बढ़ रहा है।

दूसरी ये बात कि आईएसआई का साथ पाक में छोड़ा तो मारा जाएगा, इसलिए वो भारत की  शरण लेना चाहता है। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि रफीक की मदद से आईएसआई भारतीय खुफिया एजेंसियों को गुमराह करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed