{"_id":"58d4919a4f1c1b8a591a3a99","slug":"sources-says-for-gujarat-elections-pm-modi-invites-to-mps-for-breakfast-at-lok-kalayan-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसदों के साथ PM मोदी का नाश्ता, गुजरात चुनाव को लेकर दे सकते हैं निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी सांसदों के साथ PM मोदी का नाश्ता, गुजरात चुनाव को लेकर दे सकते हैं निर्देश
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के प्रभाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुकने नहीं देना चाहते हैं। चुनावी जीत के प्रभाव को इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भुनाना चाहते हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सांसदों से अपने निवास लोक कल्याण मार्ग पर नाश्ते के बहाने मुलाकात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर राजस्थान के भी कुछ सांसद भी पहुंचे।
विज्ञापन
पीएम सांसदों के साथ नाश्ते पर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे उन्हें गुजरात चुनाव को लेकर विशेष निर्देश भी दे सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने चुनावी जीत के बाद सम्मान के तौर पर यूपी के सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था।
विज्ञापन
इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने सांसदों को जीत की बधाई देने के साथ ही ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मामलों से भी दूर रहने को कहा गया। अधिकारियों के तबादले पर सांसदों को सलाह दी गई वे इन सब से दूर रहें, क्योंकि जो अधिकारी गलत होगा वो उसके परिणाम भुगतेगा।
विज्ञापन
साथ ही सांसदों को निर्देश दिया गया कि नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। बता दें कि यूपी में बीजेपी ने 403 सीटों में 325 सीटें जीती हैं। इस जीत के पीछे पीएम मोदी के विकास के मॉडल को माना जा रहा है। और अब बीजेपी एक बार फिर इस एजेंडे को गुजरात अपनाने की तैयारी में है।