फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sources said two Chinese helicopters violated indian airspace

भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, 10 मिनट हवा में मंडराने के बाद वापस लौटे

Thu, 25 Oct 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
sources said two Chinese helicopters violated indian airspace
Chinese Helicopter - फोटो : ANI
चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। सूत्रों के मुताबिक, उसके दो हेलीकॉप्टर लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसे और करीब 10 मिनट तक हवा में मंडराते रहे और उसके बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन


यह घटना 27 सितंबर की है। चीनी हेलीकॉप्टरों ने यह घुसपैठ लद्दाख ट्रिग हाइट्स में की है। बता दें कि लद्दाख ट्रिग हाइट्स को ट्रेड जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है, जो लद्दाख और तिब्बत को एक-दूसरे से जोड़ता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश की अपर दिबांग घाटी में भी चीन के 11 सैनिकों को घूमते हुए देखा गया था। साथ ही चीन की सेना के दो हेलीकॉप्टर भी हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए भारत में दाखिल हुए थे और करीब पांच मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, उस समय भारतीय सैनिकों ने जब चीनी सैनिकों को बताया कि वह भारतीय सीमा में आ गए हैं। उसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। बाद में पूरे मामले को पहले से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों देश के सैन्य अधिकारियों ने सुलझा लिया था। 

चीन हमेशा से करता रहा है घुसपैठ 

भारत-तिब्बती सीमा पुलिस बल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के दो हेलीकॉप्टर 27 अगस्त को भी लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट के आसपास देखे गए थे। दोनों चीनी हेलीकॉप्टर एमआई-17 की तरह दिख रहे थे। बता दें कि लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट ट्रिग हाईट और डेपसांग इलाके में पड़ता है। 

गौरतलब है कि पिछले साल जून महीने में चीनी सैनिकों ने दोकलम में घुसपैठ की थी। इसे लेकर भारत और चीन के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। इस दौरान 73 दिनों तक दोनों देशों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के चलते चीन को पीछे हटना पड़ा था। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed