{"_id":"56eee1804f1c1ba334f150c4","slug":"soon-temple-construction-work-will-start-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जल्द शुरू होने वाला है मंदिर निर्माण: नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या में जल्द शुरू होने वाला है मंदिर निर्माण: नृत्यगोपाल दास
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:23 AM IST
सार
- श्री हरिबाबा बांध धाम पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष
- श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था है
विज्ञापन
अयोध्या, राम मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि व श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 श्री नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें पूरी आशा है कि मंदिर निर्माण में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। क्षेत्र के श्री हरिबाबा बांध धाम के होली महोत्सव में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि व श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 श्री नृत्यगोपाल दास महाराज का बांधधाम पर स्वागत हुआ। उन्होंने सर्व प्रथम श्रीहरिबाबा जी महाराज के दर्शन किए। इसी क्रम में उन्होंने बांधधाम क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। सभी को श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। सभी देशवासियों के हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें पूरी आशा है। उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। अयोध्या में पूरी तरह अमन चैन है। कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम भक्त धैर्य बनाएं, विरोधियों से सावधान रहे।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य चल रहा है। श्रीराम जी का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हर हाल में होगा। वहीं उन्होंने युवाओं से नशे की लत छोड़, राष्ट्र प्रेम की भावना हृदय में जगाने की अपील की है।