{"_id":"5e84cf418ebc3e76951fcfc7","slug":"sonia-gandhi-letter-to-pm-narendra-modi-urges-mnrega-workers-to-pay-wages-in-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया की पीएम मोदी को चिट्ठी, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के अग्रिम भुगतान का किया आग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया की पीएम मोदी को चिट्ठी, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के अग्रिम भुगतान का किया आग्रह
Wed, 01 Apr 2020 10:58 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संकट के कारण मुश्किल का सामना कर रहे ग्रामीण भारत के लोगों को राहत देने के लिए मनरेगा मजदूरों को 21 दिनों की मजदूरी का अग्रिम भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सोनिया ने यह भी कहा कि ग्रामीण भारत के आठ करोड़ कामगारों को तत्काल राहत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'फसलों की कटाई के इस मौसम में भी लाखों कृषि कामगार बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में बहुत सारे मजदूर वैकल्पिक रोजगार के लिए मनरेगा के तहत आ सकते हैं।'
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'ग्रामीण भारत में गरीबों को राहत देने की तत्काल जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार मनरेगा के तहत पंजीकृत एवं सक्रिय कामगारों को 21 दिनों की मजदूरी का अग्रिम भुगतान करने पर विचार कर सकती है।' उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत काम शुरू होने के बाद मजदूरी के इस अग्रिम भुगतान को समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
सोनिया ने आग्रह किया कि ग्रामीण भारत के करीब आठ करोड़ कामगारों को मदद देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। गौरतलब हो कि देश में अबतक कोरोना के कुल 1637 मामले हैं जिनमें से 386 मामले कल से आज के बीच सामने आए हैं। अबतक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 335 हो गई है, जबकि कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 110 हो गए हैं। इस विपदा से लड़ने के लिए अजीम प्रेमजी की अगुवाई वाली विप्रो ने 1125 करोड़ की मदद का एलान किया है।