फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Congress driving force behind Setalvad campaign against Narendra Modi on riots BJP

PM Modi Clean Chit: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सीतलवाड़ के बहाने सोनिया गांधी को भी घेरा 

Sat, 25 Jun 2022 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 25 Jun 2022 10:33 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऐसे तमाम लोग, जिन लोगों ने खिलवाड़ किया, जिन लोगों ने षड्यंत्र रचे उनको भी कानून के मुताबिक न्यायालय के सामने आना होगा और कानून का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Congress driving force behind Setalvad campaign against Narendra Modi on riots BJP
संबित पात्रा - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। इस मामले में भाजपा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी को क्लीन चिट दी। इस विषय में पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस भी किया, गृह मंत्री को इस विषय पर आप सभी ने विस्तार से सुना भी है। आप सभी ने देखा कि 20 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने किस प्रकार से विषपान किया, किस प्रकार से उनके ऊपर 2002 के गुजरात दंगों को लेकर झूठे आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऐसे तमाम लोग, जिन लोगों ने खिलवाड़ किया, जिन लोगों ने षड्यंत्र रचे उनको भी कानून के मुताबिक न्यायालय के सामने आना होगा और कानून का सामना करना पड़ेगा। तीस्ता सीतलवाड़ जैसे कुछ लोग जो आज डिटेन हुए हैं, इन लोगों ने जान बूझ कर एक झूठी कहानी बनाई है, ये सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाकायदा अपने जजमेंट में तीस्ता सीतलवाड़ का नाम लिया है। गुजरात के दंगों को लेकर किस प्रकार से तीस्ता सीतलवाड़ एंड कंपनी ने देश को बरगलाने का काम किया, इसके मैं कुछ उदाहरण  रखूंगा। जाकिया जाफरी और उसके साथ कई गवाहों को तीस्ता सीतलवाड़ की NGO निर्देश दे रही थी।


आपको जानकार आश्चर्य होगा कि तीस्ता सीतलवाड़ अकेली नहीं थी। ये जो लोग, इन लोगों ने भारत की न्याय प्रणाली के साथ धोखा किया। जिनके विषय में कल सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने किया है, इसके पीछे ड्राइविंग फोर्स सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed