फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi and Rahul Gandhi pay tribute to former PM Indira Gandhi at Shakti Sthal

पीएम मोदी, मुखर्जी, सोनिया, मनमोहन और राहुल ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Mon, 19 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi and Rahul Gandhi pay tribute to former PM Indira Gandhi at Shakti Sthal

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 101वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इन नेताओं ने सुबह शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पी सी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनका प्रेम और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’ इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह दो अलग-अलग अवधि में 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed