फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonali Phogat Death: Congress leader Michael Lobo demands for CBI investigation

Sonali Phogat Death: कोर्ट ने दो आरोपियों को 10 दिन की हिरासत में भेजा, क्लब मालिक और ड्रग पेडलर भी गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Aug 2022 01:31 PM IST
सार

गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबों ने कहा, पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से कराई जाए।

विज्ञापन
Sonali Phogat Death: Congress leader Michael Lobo demands for CBI investigation
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों- सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया। यहां दोनों ही आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इससे पहले पुलिस ने दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक कर्ली क्लब का मालिक और एक ड्रग पेडलर शामिल है। वहीं पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किए हैं। यानी पुलिस अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को इस मामले में पूछताछ के आधार पर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दोनो से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुखविंदर को ड्रग सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सांगवान और सुखविंदर 22 अगस्त को सोनाली के साथ गोवा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने की सीबीआई जांच की मांग
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबों ने कहा, पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से कराई जाए।दरअसल, सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले दिल का दौरा पड़ने की बात आई थी सामने 
सोनाली फोगाट की मौत के बाद सामने आया था कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन बाद में कथित रूप से हत्या की बात सामने आई। कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा, इस मामले की हर एंगल से जांच किए जाने की जरूरत है। दरअसल, सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोट के निशान मिलने की बात सामने आई थी। 


जांच में कर रहे पूरा सहयोग 
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा, सोनाली फोगाट मामले में पहले दिन से ही हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस मामले में जो भी दोषी हैं, गोवा पुलिस उन्हें शतप्रतिशत सजा दिलाकर रहेगी। उन्होंने कहा, आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed