फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonali Phogat death case: Mapusa JMFC sends Sudhir Sangwan and Sukhwinder Singh to 13-day judicial custody

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट मौत मामले में कार्रवाई, दोनों आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sat, 10 Sep 2022 06:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 06:44 PM IST
सार

भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मामले की जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता की मौत ड्रग्स के कारण हुई थी। उन्हें जबरन ड्रग देने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Sonali Phogat death case: Mapusa JMFC sends Sudhir Sangwan and Sukhwinder Singh to 13-day judicial custody
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मासूपा अदालत ने यह आदेश दिया। मामले की जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत ड्रग्स के कारण हुई थी। भाजपा नेता को जबरन ड्रग देने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


जबरन ड्रग्स देने का वीडियो आया था सामने
गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने इस मामले में जांच के बाद बताया था कि सोनाली को जबरन सिंथेटिक ड्रग्स दी गई थी। उन्हें ड्रग्स देने की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह देखा गया कि आरोपी सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी सुखविंदर सिंह सोनाली के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। इसमें दिख रहा है कि उनमें से एक ने पीड़िता को जबरदस्ती एक पदार्थ का सेवन कराया। पूछताछ में सुखविंदर और सुधीर ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर लिक्विड में मिलाकर सोनाली को कुछ पिलाया। ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके आधार पर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। आईजीपी ने कहा था कि आरोपियों की स्वीकारोक्ति के अनुसार नशा करने की घटना उत्तरी गोवा के अंजुना में कर्लीज रेस्तरां में हुई थी।
विज्ञापन


सुधीर और सुखविंद्र की रिमांड बढ़ाई गई थी
इससे पहले भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को मासूपा अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद अदालत के आदेश पर गोवा पुलिस ने दोबारा से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने ही ड्रग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ढहाया गया कर्लीज रेस्त्रां
सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सरकार की ओर से आज सुबह विवादास्पद कर्लीज क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई थीं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने क्लब के एक हिस्से को गिराने पर रोक लगा दी। इसके बाद प्रशासन ने उस हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्से पर अपनी कार्रवाई जारी रखी थी। इस रेस्तरां को सीआरजेड नियमों के उल्लंघन के लिए ढहाने का आदेश दिया गया था। यह वही क्लब है जहां सोनाली फोगाट का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसी क्लब में फोगाट को ड्रग्स दी गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 

कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर 
गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है।

ड्रग्स के खिलाफ होगी 100 फीसदी कार्रवाई
गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने एक कार्यक्रम के दौरान ड्रग्स और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि यहां ड्रग्स से संबंधित और अवैध कुछ भी नहीं रहेगा। SIT के पास जो भी शिकायत आएगी, उसपर 100% कार्रवाई की जाएगी। 


दक्षिण गोवा लोकसभा सीट पर नारायण राणे का दावा
इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें दक्षिण गोवा लोकसभा सीट और पड़ोसी महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई का प्रभारी नियुक्त किया है। राणे ने कहा कि हम दक्षिण गोवा की सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। दक्षिण गोवा के 20 विधायकों में से भाजपा के 12 विधायक हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed