{"_id":"576c0a424f1c1b4e55b47e15","slug":"sona-mahapatra-gets-rape-threats-by-salman-khan-fans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान पर कंमेट करने वाली सोना महापात्रा को 48 घंटे में 1000 बार मिली रेप की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान पर कंमेट करने वाली सोना महापात्रा को 48 घंटे में 1000 बार मिली रेप की धमकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका सोना महापात्रा ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर सलमान खान की आलोचना करने के बाद उन्हें पिछले 48 घंटो में लगभग 1000 बार से ज्यादा बलात्कार की धमकी मिल चुकी है। सोना महापात्रा ने सलमान खान के 'रेप पीड़ित जैसी हालत' वाले बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी। इसके बाद से ही सलमान के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस गायिका को लेकर भद्दे कंमेट्स कर रहे हैं।
सोना महापात्रा ने गुरुवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि पिछले 48 घंटों से मुझे लगतार धमकियां मिल रही हैं। इनमें 1000 से ज्यादा रेप की धमकियां हैं। मुझे नंगी फोटो भेजी जा रही हैं, जो बताती हैं कि हमारी समाज में जहर किस कदर घुला हुआ है। यह जहर सिर्फ फैन्स, फॉलाअर्स या ऑडियंस द्वारा ही नहीं, बल्कि उनके साथियों और मीडिया द्वारा भी फैलाया जा रहा है।

आखिर क्या कहा था सोना महापात्रा ने
सोना ने आगे लिखा कि मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोगों को किसी तरह की सजा नहीं मिलती है। गलतियों से सीख लेने के बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं।"
इस विवाद की शुरुआत मंगलवार को सोना महापात्रा के ट्वीट से हुई थी जिसमें उन्होंने सलमान पर सीधे हमला करते हुए कहा था कि सलमान आम लोगों को कुछ नहीं समझते। महिलाओं का सम्मान नहीं करते, लोगों पर गाड़ी चला देते हैं, जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर भी लोग उन्हें देश का हीरो बोलते हैं। ये तो सरासर गलत है। भारत ऐसे फैन्स से भरा पड़ा है।
Published by- Vikrant Singh