{"_id":"573261594f1c1bac06919aca","slug":"son-targets-mother-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपए न देने पर बेटे ने अपनी मां के ऊपर ही तान दिया तमंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रुपए न देने पर बेटे ने अपनी मां के ऊपर ही तान दिया तमंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे के ठीक दो दिन बाद शहर के हिम्मतगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर रुपये न मिलने पर एक बेटे ने मां की कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
इकलौते बेटे का यह रूप देख घरवाले सकते में आ गए। बेटे के चंगुल से बचकर मां खुल्दाबाद थाने पहुंची। मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी बेटे को पकड़कर थाने ले आई। बाद में उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
हिम्मतगंज के एक व्यक्ति का स्टेशन के बाहर होटल था लेकिन कुछ दिनों पहले नगर निगम ने अतिक्रमण के दायरे में आने के चलते उसकी दुकान तोड़ दी। जिसके बाद से वह ब्याज पर रकम बांटने का काम करने लगा। उसका एक जवान बेटा भी है।
विज्ञापन
इकलौता होने के चलते घरवालों के प्यार-दुलार में वह बिगड़ गया। आए दिन मां-बाप से रुपये के लिए झगड़ा करने लगा। मंगलवार दोपहर भी वह मां से रुपये मांग रहा था लेकिन मां ने उसे फालतू खर्च के लिए रकम देने से इंकार कर दिया।

खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा
काफी देर तक उनके बीच कहासुनी चलती रही लेकिन मां ने रुपये नहीं दिए और फटकार लगाकर घर से बाहर जाने को कह दिया। इससे तिलमिलाया बेटा कुछ देर बाद लौटा और मां की कनपटी पर तमंचा सटाकर रकम मांगने लगा। बेटे का यह रूप देखकर मां दहशत में आ गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका इकलौता बेटा ऐसी करतूत कर सकता है।
वहीं बहन ने यह देखा तो वह मां को बचाने के लिए भाई से भिड़ गई। शोरगुल मचा तो घर में मौजूद किराएदार और पड़ोस के लोग आ गए। बेटे की करतूत से दु:खी मां रोते हुए खुल्दाबाद थाने पहुंच गई। मां की सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे को तमंचे के साथ दबोच लिया। हालांकि पुलिस तमंचे की बात हजम कर गई।
खुल्दाबाद इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह यादव ने बताया कि मां की शिकायत पर बेटे को पकड़कर थाने लाया गया था। बेटे के पास तमंचा मिलने की बात गलत है। शाम को मां-बाप ने थाने पर आकर शिकायत वापस ले ली। पकड़े गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।