फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Son of BSP minister warn police constable after being stopped by traffic violation

'तुम सबकी वर्दी उतरवा दूंगा... मैं बसपा नेता याकूब कुरैशी का बेटा हूं'

Fri, 22 Jul 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 22 Jul 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
Son of BSP minister warn police constable after being stopped by traffic violation
फिरोज कुरैशी के दोस्तों ने थाने में किया हंगामा - फोटो : ब्यूरो/ मेरठ

अरे तुम जानते हो मैं कौन हूं...? तुम सबकी वर्दी उतरवा दूंगा... मैं बसपा मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा हूं। नतीजा ठीक नहीं होगा। पूर्व मंत्री और बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पुत्र फिरोज ने नशे में धुत होकर बेगमपुल पर सरेआम ट्रैफिक पुलिस को इस तरह धमकाया तो सिपाही एक बार को पीछे हट गए। लेकिन ट्रैफिक दरोगा बृजकिशोर ने जब आगे आकर फिरोज से सवाल-जवाब शुरू किए तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी। गाड़ी भगाने पर कंट्रोल रूम से मेसेज फ्लैश होने पर घेराबंदी हुई तो कार्रवाई होते देर नहीं लगी। 

विज्ञापन


बेगमपुल पर हुए इस बखेड़े के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि काली इंडिवर में संदिग्ध युवक हैं जो एक्सीडेंट के बाद मारपीट करके भागे हैं। यह सूचना फ्लैश होते ही पुलिस गाड़ी की घेराबंदी में लग गई। पुलिस ने युवकों को इंडिवर से उतारने का प्रयास किया तो फिरोज ने पुलिस को फिर धमकी दी कि नतीजा ठीक नहीं होगा। नशे में धुत फिरोज के धमकी देने पर पुलिस का भी गुस्सा फूट गया और उसको पीटते हुए थाने ले आई। 
विज्ञापन


टीएसआई बृजकिशोर त्यागी ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही सुरेश कुमार जीरो माइल पर चौराहा संभाल रहा था। तभी इंडिवर गाड़ी ने एक स्कूटर को टक्कर मारी। हम वहां पहुंचे। इंडिवर की ड्राइवर साइड की खिड़की खोलकर बृजकिशोर बातचीत कर ही रहे थे कि फिरोज के एक साथी ने टीएसआई को धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर बेगमपुल की तरफ भागे। इसके बाद टेंपो में टक्कर मारकर उसके ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस वहां भी पहुंची तो फिरोज ने खुद को बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा बताकर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। उसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरे कैमरा बंद कर ले

Son of BSP minister warn police constable after being stopped by traffic violation
पुलिस हिरासत में फिरोज कुरैशी - फोटो : ब्यूरो/ मेरठ

फिरोज और उसके साथियों को पुलिस लालकुर्ती थाने ले आई तो मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। थाने में पुलिस के सामने फिरोज और उसके साथी मीडियाकर्मी को धमकी देने लगे कि अरे कैमरा बंद कर ले, नहीं तो इसे तोड़ देंगे।  नशे में धुत युवकों का मेडिकल परीक्षण लालकुर्ती पुलिस ने जिला अस्पताल में नहीं कराया। लोगों की भीड़ को देखते पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल ले गई। युवकों को बंदी वाहन में ले जाया गया। डर था कि कोई हमला करके उनको जबरन छुड़ाकर न ले जाए। इस दौरान सरधना से बसपा प्रत्याशी याकूब के दूसरे बेटे इमरान समेत बसपा के कई नेताओं ने थाने पहुंचकर फिरोज की जमानत ली।

गौरतलब है कि करीब छह साल पूर्व याकूब कुरैशी ने सिपाही चहन सिंह को थप्पड़ मारा था। यह प्रकरण भी काफी चर्चित हुआ था। केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है। अब याकूब के बेटे फिरोज ने बेगमपुल पर उत्पात मचाया तो पुलिस और लोगों में पुराने मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि इंडिवर गाड़ी चार दिन पहले ही खरीदी गई है। उत्तराखंड से उसका रजिस्ट्रेशन कराया गया है। गाड़ी फिरोज पुत्र अब्दुल कादिर कुरैशी निवासी देहरादून के नाम से है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी फिरोज के नाम है तो उसके पिता का नाम गलत क्यों लिया है। हालांकि फिरोज इस पर चुप्पी साध गया। चर्चा है कि नई गाड़ी की दावत में चारों दोस्त गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed