फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Somewhere rain and there is snowfall, know todays weather

Weather news : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू, जानें मौसम का हाल

Wed, 21 Sep 2022 07:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Sep 2022 07:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के साथ मनाली की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई। रोहतांग सहित चोटियों पर हुई बर्फबारी से मनाली के पर्यटकों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन
Somewhere rain and there is snowfall, know todays weather
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हमेशा की तरह सितंबर जाते-जाते दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे यह अपनी चादर समेट लेगा। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र देश के कुछ राज्यों में अब भी बारिश करा सकता है। उधर, पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है, इसलिए पर्यटकों के लिए घूमने का अच्छा मौका आ गया है। मौसम एजेंसियों के अनुसार अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, दिल्ली,  राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और कच्छ के कुछ हिस्सों से लौटने लगेगा, लेकिन उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह आज शाम तक यह गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलकर उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसी  तरह मानसून की एक द्रोणिका राजस्थान के गंगानगर, सीकर से लेकर मध्य प्रदेश के  ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर और झारखंड के जमशेदपुर होते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं, दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों की वजह से इन सभी राज्यों और आसपास के राज्यों में  कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


शिमला में बारिश तो लाहौल-मनाली की पहाड़ियों पर बर्फबारी
उधर, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के साथ मनाली की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई। वहीं, राजधानी शिमला में झमाझम बादल बरसे। इससे ऊंचाई वाले भागों में ठंडक बढ़ गई है। रोहतांग में फाहों के साथ बारालाचा सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। रोहतांग सहित चोटियों पर हुई बर्फबारी से मनाली के पर्यटकों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को यहां हुई बारिश

  • स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों में ओडिशा, असम, झारखंड और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।


आज यहां वर्षा के आसार 

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed