Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Decide Oppose Delimitation Bill Ahead of Parliament Session Three Demand Finalise at Sonia-Rahul Meet

परिसीमन पर कांग्रेस की क्या मांगें?: विपक्ष को एकजुट करेगी पार्टी, कल खरगे की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक की बैठक

Fri, 27 Nov 2026 08:48 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 08:48 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर संविधान के मूल ढांचे में बदलाव करना चाहती है। गौरव गोगोई ने लोकसभा की मौजूदा सीटें बरकरार रखने और महिलाओं को इन्हीं सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। कांग्रेस दूसरे विपक्षी दलों के साथ बैठक करेगी। सवाल है कि क्या विपक्ष सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के खिलाफ एकजुट हो पाएगा? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं। आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Congress Decide Oppose Delimitation Bill Ahead of Parliament Session Three Demand Finalise at Sonia-Rahul Meet
परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस की पहली मांग क्या है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर संविधान के मूल ढांचे में बदलाव करना चाहते हैं। पार्टी ने साफ किया है कि वह सरकार की इस कोशिश का विरोध करेगी और दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस का कहना है कि परिसीमन के जरिए लोकसभा में राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने शुक्रवार को पार्टी की अहम बैठक के बाद यह आरोप लगाए। बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। गोगोई ने बताया कि शनिवार को खरगे के नेतृत्व में दूसरे राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त बैठक होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के साथ खड़े दल भी परिसीमन के प्रस्ताव और उसके संभावित प्रभावों पर गंभीरता से विचार करेंगे।
विज्ञापन


परिसीमन को लेकर कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें क्या हैं?

  • गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस का रुख पहले से स्पष्ट है। पार्टी ने अपनी तीन मांगें दोहराई हैं।
  • लोकसभा की मौजूदा कुल सीटों की संख्या बरकरार रखी जाए।
  • मौजूदा सीटों की संख्या के भीतर ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
  • अगले 25 वर्षों तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए।

कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने या राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अनुपात बदलने की जरूरत नहीं है। पार्टी चाहती है कि महिलाओं को आरक्षण मौजूदा व्यवस्था के भीतर ही दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी और शाह पर कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
गोगोई ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतकर संविधान के मूल ढांचे में बदलाव करना चाहती थी, लेकिन सफल नहीं हुई। कांग्रेस नेता के मुताबिक, अब परिसीमन के जरिए उसी उद्देश्य को पूरा करने की दूसरी कोशिश की जा रही है। हालांकि, ये कांग्रेस की ओर से लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं।


एसआईआर और मतदाता सूची से परिसीमन को कैसे जोड़ रही है कांग्रेस?
गोगोई ने परिसीमन के संभावित असर को समझाते हुए एसआईआर और मतदाता सूची का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मतदाता सूची में बदलाव के जरिए यह तय करने की कोशिश हुई कि कौन वोट दे सकता है और कौन नहीं। अब परिसीमन के जरिए यह तय करने की कोशिश होगी कि कोई व्यक्ति किस क्षेत्र में मतदान करेगा। उन्होंने परिसीमन आयोग में चुनाव आयोग के एक सदस्य की भूमिका का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने चुनाव आयोग को अपने प्रभाव में रखा है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में आयोग से निष्पक्ष परिसीमन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

कांग्रेस ने सरकार की संसदीय कार्यप्रणाली पर भी क्यों उठाए सवाल?
गोगोई ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एक तरफ विपक्ष के सांसदों को निलंबित किया जाता है और दूसरी तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त को कानूनी कार्रवाई से संरक्षण देने वाले प्रावधान लाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक ही दिन में 140 से अधिक विपक्षी सांसदों को निलंबित किया था। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि जो सरकार विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं देती, क्या वह संसद को सुचारू रूप से चलाना चाहती है? कांग्रेस अब दूसरे विपक्षी दलों के साथ बैठक कर परिसीमन के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed