फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Somewhere heat, somewhere rain, effect of western disturbance and cyclonic winds visible, know weather updates

weather today : पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती हवाओं का दिख रहा असर, जानिए मौसम का हाल

Fri, 15 Apr 2022 08:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:12 AM IST
सार

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है। वहीं देश के अनेक हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Somewhere heat, somewhere rain, effect of western disturbance and cyclonic winds visible, know weather updates
पारे में आ रहा उतार चढ़ाव - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में कहीं प्रचंड गर्मी व लू से बुरा हाल है तो कहीं वर्षा व बूंदाबांदी से राहत मिली है। उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, देश में विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के निचले हिस्सों में एक द्रोणिका बनी हुई है। यह अरब सागर से नमी खींच रही है। इसके असर से ये मौसमी बदलाव हो रहे हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली, उत्तर पश्चिमी राजस्थान तथा झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज गर्मी व लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के भी अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है। वहीं देश के अनेक हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

दरअसल, विदर्भ से कर्नाटक तक द्रोणिका व दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से कहीं गर्मी तो कहीं नम हवाएं चल रही हैं। बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवा आपस में मिलती है तो एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उससे निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं। इसमे अचानक ही मौसम में बदलाव हो जाता है और तेज हवा के साथ बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां हुई बारिश

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हुई।
  • पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।
  • तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
  • उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़े।
  • जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं।


यहां हो सकती है बारिश

  • असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed