{"_id":"57228fb14f1c1b783ba92465","slug":"some-thief-come-in-politics-necessary-to-change-says-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम बोले, 'चोर उचक्के सियासत में आ गए हैं, बदलाव जरूरी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम बोले, 'चोर उचक्के सियासत में आ गए हैं, बदलाव जरूरी'
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 05:29 AM IST
सार
- मैने सपा को पूरी जिंदगी दे दी
- आज बदनाम हो गई है सियासत
- राज्यपाल के पास रखी हैं गबन की फाइल
विज्ञापन
आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि प्रदेश के वजीर पर आज तक कोई इल्जाम लगा हो तो बताओ। उन्होंने हर घर तक सरकारी स्कीमों को पहुंचाया है। यही वजह है कि सपा तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, 'मैने तो सपा को पूरी जिंदगी दे दी है। किसी तरफ नहीं देखा, कई इम्तिहान आए लेकिन हम जहां मजबूती के साथ खड़े थे वहीं खड़े रहे। एक सवाल के जवाब में बोले कि आज सियासत बदनाम हो गई है। चोर, उचक्के और लुटेरे सियासत में आ गए हैं। लिहाजा सियासत में भी बदलाव की जरूरत है।'
बसपा किस मुंह से लड़ेगी 2017 का इलेक्शन
बिलारी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि बसपा 2017 का इलेक्शन भी लड़ने की स्थिति में नहीं है। किस मुंह से चुनाव लड़ेगी। अवाम जानती है कि बसपा केवल भाजपा की सरकार बनवाने के लिए ही इलेक्शन लड़ेगी। अगर जनता से जरा भी चूक हो गई तो प्रदेश में भाजपा और दूसरी पार्टियों की मिली जुली सरकार बन जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंबेडकर पार्क में सपाइयों की सभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि आने वाले 2017 के इलेक्शन का माहौल सूबे में बनने लगा है। भाजपा तो इस चुनाव में कहीं नजर भी नहीं आएगी। बस जनता को सूझबूझ का परिचय देना होगा। अगर अवाम से कोई सियासी गलती हो गई और सपा की सरकार नहीं बनी तो भाजपा की मिलीजुली सरकार बन जाएगी। यह जनता के लिए बेहद खतरनाक होगा। यूं मानिए कि बंटवारे की सियासत करने वालों के दोनों हाथों में तलवार होगी।

'चोर, डकैतों, बेईमानों को संरक्षण दे रहे हैं राज्यपाल'
राज्यपाल राम नाईक
आजम खां ने राज्यपाल रामनाईक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्यपाल चोर, डकैतों और बेईमानों को संरक्षण दे रहे हैं। अमर सिंह के सपा में वापसी की बात को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि सपा सूबे में अगली सरकार बनाने की रणनीति पर तेजी के साथ काम कर रही है।
आजम ने अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि सियासत में घाटे के सौदे अपनी ओर से नहीं किए जाते। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा। न ही उनकी पार्टी में आने की बात है। अगला विधानसभा चुनाव सपा के लिए चुनौती है। वह चाहते हैं कि अगली सरकार फिर से सपा की बनाएं। ऐसा कोई गलत काम न किया जाए, जिससे कि गलत संदेश जाए।
आजम ने राज्यपाल रामनाईक पर एक बार फिर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्यपाल की सीमा अलग है और हमारी सीमा अलग है। राज्यपाल का दायित्व है राजभवन को देखना। उन्होंने कहा कि जिन बातों का राज्यपाल विरोध कर रहे हैं, वह खुद सोच लें क्या वे सही कर रहे हैं। कानून की नजर में कुछ ऐसी चीज हैं, जिन्हें छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मेयर अगर गबन करता है, तो उसकी जवाबदेही तय करनी होगी। गबन की फाइल राज्यपाल के पास रखी हैं, परंतु दस्तखत नहीं किए जा रहे। आजम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल चोर, डकैतों और बेईमानों को संरक्षण दे रहे हैं। राजभवन में कोई मंत्री नहीं होता। वहां बोलने वाला केवल सदस्य होता है। उनका इस्तीफा मांगने वाले राज्यपाल कौन होते हैं।
आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश में बीफ का कटान 40 प्रतिशत बढ़ा है। बीफ ट्रांसपोर्ट में 40 प्रतिशत लोग मोदी के काम कर रहे हैं। गंगा के मामले में मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है। दिल्ली से नेपाल तक गंगा को साफ करने का प्रोजेक्ट पेश किया, लेकिन एक पैसा भी मोदी सरकार ने नहीं दिया।
नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने के सवाल पर आजम ने नवाज शरीफ के साथ वार्ता का फोटो रिलीज कराने की मांग की है। फोटो रिलीज होने से प्रधानमंत्री की असलियत सामने आ जाएगी। सपा ने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए हैं। सपा के घोषणापत्र में मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात नहीं की गई थी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, खुशनूद खां मौजूद रहे।