{"_id":"68789cd4c3dbeb7f6f063f85","slug":"some-killed-several-injured-in-clash-between-evicted-people-security-forces-in-assam-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Clash: असम में अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प; एक शख्स की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Clash: असम में अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प; एक शख्स की मौत, कई घायल
Thu, 17 Jul 2025 12:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवालपाड़ा (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवालपाड़ा (असम)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
असम के गोवालपाड़ा जिले के पैकन आरक्षित वन में गुरुवार को उग्र भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर कथित अतिक्रमणकारियों ने लाठियों से हमला किया। अतिक्रमणकारी पैकन आरक्षित वन के एक हिस्से की घेराबंदी करने गए थे। यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां से हटाए गए लोगों ने वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी फेंके। उन्होंने कहा, 'वन विभाग भविष्य में अतिक्रमण का कोई प्रयास न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नहर खोदना चाहता था। कल यह काम शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, लेकिन जब टीम आज सुबह पहुंची, तो इलाके के लोगों ने उन पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हमलावरों में 12 जुलाई के अतिक्रमणरोधी अभियान से प्रभावित लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन