Video: डूबती नाबालिग को बचाने के लिए भाखड़ा नहर में कूदा सिपाही, बचाई जान, लोगों ने की वाहवाही
घटना की वीडियो चंडीगढ़ के डिफेंस पीआरओ ने जारी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के पटियाला में एक सिपाही ने नहर में डूबती एक किशोरी को बचाने के लिए छलांग लगा दी। फौजी अकेले ही बच्ची को बचा लिया।
विस्तार
‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय’ यह कहावत पंजाब के पटियाला में हुए हादसे पर एक दम सटीक बैठता है। दरअसल, एक किशोरी भाखड़ा नहर में गिर गई। इससे आसपास के लोग जुट गए। नहर उफान पर थी, इसलिए कोई भी उसमें छलांग लगाने से डर रहा था। लेकिन तभी एक सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और लोगों की मदद से बच्ची को बचा लिया। ऐसा लग रहा था, जैसे भगवान ने सिपाही के रूप में अपना दूत भेजा हो।
इस घटना की वीडियो चंडीगढ़ के डिफेंस पीआरओ ने जारी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के पटियाला में एक सिपाही ने नहर में डूबती एक किशोरी को बचाने के लिए छलांग लगा दी। फौजी अकेले ही बच्ची को बचाकर किनारे पर ले आया। फिर आसपास के लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला। इस साहसी काम को लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया। नहर में कूदे फौजी की पहचान आर्मी अस्पताल में तैनात सिपाही डीएन कृष्णन के तौर पर हुई है। वहीं लड़की की हालत ठीक बताई जा रही है। कृष्णन की हर कोई तारीफ कर रहा है।
#WATCH | Indian Army soldier, Sepoy DN Krishnan jumped into the ferocious Bhakra Canal near Patiala, Punjab & rescued a drowning teenage girl who had fallen in the canal: PRO Defence Chandigarh
विज्ञापन विज्ञापन
(Video source: PRO Defence Chandigarh) pic.twitter.com/eJWZPSDbrm — ANI (@ANI) June 18, 2023