{"_id":"5ba1fb3d867a557ec7518288","slug":"sohrabuddin-sheikh-fake-encounter-case-brother-said-i-have-never-named-amit-shah-in-front-of-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस: भाई ने कहा- सीबीआई के सामने मैंने कभी अमित शाह का नाम नहीं लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस: भाई ने कहा- सीबीआई के सामने मैंने कभी अमित शाह का नाम नहीं लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
सोहराबुद्दीन शेख और उनकी पत्नी कौसर बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सोहराबुद्दीन के भाई नयाबुद्दीन शेख ने मुंबई स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत से कहा कि मामले से जुड़े बयान में उन्होंने कभी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह या पुलिस अधिकारी अभय चुडासमा का नाम नहीं लिया था।
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में कई समन जारी किए जाने के बाद अदालत में पेश हुए नयाबुद्दीन ने सीबीआई जज एस.जे. शर्मा की अदालत में सोमवार को यह बयान दिया।
सीबीआई के मुताबिक नयाबुद्दीन ने जांच एजेंसी को बताया था कि शाह और चुडासमा ने सोहराबुद्दीन मामले में उसे धमकी दी थी।
एक सवाल के जवाब में सोमवार को नयाबुद्दीन ने साफ इनकार किया कि उसने 2010 में सीबीआई से कहा था कि शाह और चुडासमा ने उसे धमकी दी।
उसने अदालत से कहा, ‘‘मैंने इन दोनों का कभी नाम नहीं लिया।’’
मुठभेड़ के समय अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे। निचली अदालत ने शाह को इस मामले में बरी कर दिया है। (इनपुट:भाषा)