{"_id":"571ab3ad4f1c1b4b048b576c","slug":"social-media-has-arranged-marriage-of-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तबाह हुई गृहस्थी, सोशल मीडिया ने कराई बिटिया की शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आग से तबाह हुई गृहस्थी, सोशल मीडिया ने कराई बिटिया की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, सुहवल (गाजीपुर)
Updated Sat, 23 Apr 2016 04:58 AM IST
सार
- सोशल मीडिया पर प्रसारित की गरीब परिवार की मुसीबत
- थाना प्रभारी ने की 5001 रुपए की मदद
- 22 अप्रैल को धूमधाम से हो गई शादी
विज्ञापन
marriage of poor daughter
विस्तार
सोशल मीडिया का नकारात्मक उपयोग कर समाज को भड़काने या अफवाहें फैलाने की सूचनाओं के बीच यहां उसके जरिए एक परिवार को पुत्री के विवाह में मदद कर उसके सकारात्मक पक्ष का उपयोग किया गया। रेवतीपुर के पिपरा में पिछले साल एक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगने से उसकी पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई थी। 18 साल की बेटी और उसकी चाची झुलस गई थीं।
अग्निकांड के कुछ महीनों बाद ही बेटी की शादी तय हो गई, लेकिन आग लगने से बरबाद हो चुका परिवार शादी का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं था। इसकी जानकारी जब एक समाज सेवी संगठन को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। इसके बाद लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया और 22 अप्रैल को धूमधाम से शादी हो गई।
इससे पहले बिटिया की शादी की तैयारी को लेकर बेहद परेशान मजदूर ने अपनी व्यथा समग्र विकास इंडिया के ब्रजभूषण दूबे को बताई। उन्होंने फेसबुक और वाट्सऐप के जरिये लोगों से मदद की अपील की। इसका असर यह हुआ कि दर्जनों लोगों ने मदद के लिये हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
हुल्लास सेवा संस्थान करहिया के अध्यक्ष अमित महाराज ने 21 साड़ियों के साथ 2100 रुपये भिजवाए। वहीं एक थाना प्रभारी ने भी 5001 रुपये का योगदान दिया। व्यापारी कुम्भनाथ जायसवाल ने दस सेट कपड़ों के साथ आर्थिक सहयोग दिया। इसी तरह और भी कई लोगों ने मदद की। जिसके बाद उसने 22 अप्रैल को बेटी के हाथ पीले कर दिए।