फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snowfall causes disturbance in Himachal Pradesh, Uttarakhand and Jammu Kashmir

पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन बेपटरी, शीतलहर की चपेट में हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर

Mon, 14 Jan 2019 01:33 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 14 Jan 2019 01:33 AM IST
सार

  • मनाली में सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी, उत्तराखंड में ठंड से एक की मौत
  • हिमाचल में चार हाईवे व 300 सड़कें बंद, भावावैली में ट्रॉला चालक की मौत  
  • केदारनाथ में चार फुट व बदरीनाथ में डेढ़ फुट बर्फ जमी
  • जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फंसे वाहनों को किया रवाना 

विज्ञापन
Snowfall causes disturbance in Himachal Pradesh, Uttarakhand and Jammu Kashmir
शिमला में बर्फबारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोहड़ी पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुए हिमपात से तीनों प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है। मनाली में सीजन का सबसे ज्यादा 23 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। भावावैली में ट्रॉला गड्ढे में गिरने से एक की मौत हो गई। उधर, केदारनाथ में चार और बदरीनाथ में डेढ़ फुट नई बर्फ जम गई। काशीपुर में ठंड से वृद्ध लेखराज सिंह (60) की मौत हो गई। कटड़ा में भवन, भैरो घाटी और सांझी छत्त मार्ग पर एक बार फिर से सफेद चादर बिछ गई है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बिजली-पानी गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चार हाईवे समेत 300 सड़कें बंद हैं। कुल्लू, लाहौल और चंबा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। रोहतांग में 90, सोलंगनाला में 40, जलोड़ी दर्रा में 40, डलहौजी में 30.0, मनाली में 23, केलांग में 9.0, कुफरी में 8.0, कल्पा में 8.0, शिमला में 3.5, चायल में 2.5 और सलूणी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। भारी बर्फबारी के बाद कुल्लू, लाहौल और चंबा जिला में एहतियात बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अपर शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी के कई इलाकों से संपर्क कट गया है। भरमौर उपमंडल, तीसा उपमंडल में 63 के करीब ट्रांसफार्मर ठप हैं। 
विज्ञापन


किन्नौर में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। मंडी में पानी पाइपों में जम गया है। भावावैली के कासरीम में बर्फ में स्किड होकर एक ट्रॉला गड्ढे में जा गिरा। इसमें ट्रॉला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के राजपुरा निवासी के रूप में हुई है। चंडीगढ़ के 14 पर्यटक छितकुल में फंस गए हैं। इनमें एक पर्यटक जितेंद्र निवासी सेक्टर 14 चंडीगढ़ की तबीयत खराब बताई जा रही है। पर्यटकों को लाने के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया है। होटलों में कमरे नहीं मिलने के कारण करीब 300 से अधिक पर्यटकों ने भंगाइणी मंदिर के समीप पार्किंग स्थल पर गाड़ियों में बैठकर रात गुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी 

Snowfall causes disturbance in Himachal Pradesh, Uttarakhand and Jammu Kashmir
उत्तराखंड में बर्फबारी
उत्तराखंड में भी दिनभर बर्फबारी जारी रही। यहां चार फुट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है। दिनभर तापमान माइनस सात के करीब रहा। उधर, बदरीनाथ धाम में डेढ़ फुट और हेमकुंड साहिब में करीब तीन फुट ताजी बर्फ जम गई है। वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 

यमुनोत्री-गंगोत्री में न्यूनतम माइनस पांच डिग्री सेल्सियस है। रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में रविवार सुबह के समय कुछ देर हल्की बारिश हुई। उधर, मिलम में एक फुट, खलिया में 9 इंच, कालामुनि में 8 इंच और बालाती में 4 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। काशीपुर में ठंड से 60 वर्षीय वृद्ध लेखराज सिंह की मौत हो गई। वह मूलरूप से ग्राम खड़कपुर देवीपुरा ठाकु रद्वारा यूपी के रहने वाले थे।

जम्मू-कश्मीर : भवन, भैरो घाटी व सांझी छत्त मार्ग पर बिछी सफेद चादर

Snowfall causes disturbance in Himachal Pradesh, Uttarakhand and Jammu Kashmir
जम्मू में हुई बर्फबारी - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर रात बारिश और बर्फबारी हुई। बर्फबारी के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं, मौसम में सुधार आने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फंसे वाहनों को भी रविवार को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। श्रीनगर-कारगिल और राजोरी व पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड अब भी बंद है। जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर में भी अधिकतर पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed