{"_id":"5bfe5e58bdec22414e430df9","slug":"smriti-irani-told-about-her-gotra-and-reason-of-sindoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया अपना गोत्र, इसलिए लगाती हैं सिंदूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया अपना गोत्र, इसलिए लगाती हैं सिंदूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने गोत्र का खुलासा किया है। अब उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी अपने गोत्र के बारे में बताया है। उन्होंने अपने सिंदूर लगाने की वजह भी बताई है। एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए स्मृति से उनका, उनके बच्चों और पति का गोत्र पूछा था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्मृति ने उस सवाल का जवाब दिया और कहा, "मेरा गोत्र कौशल है जैसाकि मेरे पिता का है, उनके पिता का है और उनके पिता का है....मेरे पति और बच्चे पारसी हैं, इसलिए उनका गोत्र नहीं है। मैं हिंदू धर्म में विश्वास करती हूं और इसलिए सिंदूर लगाती हूं।" अपने इस ट्वीट का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने एक और ट्वीट किया, " मेरा धर्म हिंदुस्तान है, मेरा कर्म हिंदुस्तान है, मेरी आस्था हिंदुस्तान है, मेरा विश्वास हिंदुस्तान है।"
बता दें पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी उनके गोत्र को लेकर निशाना साधा गया था। जिसके बाद राहुल ने पुष्कर में अपना गोत्र बताया। उनसे यहां जगतपिता ब्रह्मा जी के मंदिर के पुजारी ने गोत्र पूछा था। जवाब में राहुल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह कौल दत्तात्रेय ब्राह्मण हैं।My gotra is Kaushal Sir as is my father’s as was his father’s and his father’s and his father’s...My husband and children are Zoroastrians so can’t have a gotra. The sindoor I wear is my belief as a practising Hindu. Now get back to your life. धन्यवाद🙏
— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 28, 2018
मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे के समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल से पूछा था, "हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं क्या गोत्र है आपका?"
राहुल ने अपने गोत्र के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी से कहा कि वह कौल यानी कश्मीरी ब्राह्मण हैं। उनका गोत्र दत्तात्रय है। जिसके बाद उनकी पूजा संपन्न कराई गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान भी राहुल ने कई मंदिरों के दर्शन किए हैं।