फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani says Rahul Gandhi Gave up Amethi, let someone else take care of it

स्मृति ने कहा- नहीं बचा पाए अपनी विधानसभा, अमेठी छोड़ दें राहुल

Sat, 19 Aug 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
smriti irani says Rahul Gandhi Gave up Amethi, let someone else take care of it

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल अपनी विधानसभा सीट को भी नहीं बचा पाए, उन्हें अब अमेठी छोड़ देनी चाहिए। 2014 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली स्मृति ईरानी उनपर निशाना साधने का शायद ही कोई मौका छोड़ती हैं। 

विज्ञापन


हालांकि लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ हार गई थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के गढ़ में कड़ी टक्कर दी थी। 

साथ ही स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल और उनके परिवार में विकास की कमी है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार अमेठी गई थी उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और राज्य में भी उसके गंठबंधन की सरकार थी। लेकिन अमेठी में लोकसभा चुनाव के वक्त ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस अपनी विधानसभा सीट जरूर हारेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: स्मृति ईरानी बोलीं- इजराइल पहुंच गई हिमाचली टोपी, अब भ्रष्टाचार ‌मिटाने की बारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में झकझोर देने वाले अनुभवों में से एक मुझे अमेठी में हुआ। जहां मैंने देखा कि एक बुढ़ी महिला जानवरों का चारा उठा रही थी। मुझे लगा कि वह चारा बर्बाद नहीं करना चाहती इसलिए ऐसा कर रही है। मैंने उनसे पुछा कि क्या ये चारा आप गाय को खिलाने के लिए उठा रही हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैं इस चारे को खुद खाने के लिए इकट्ठा कर रही हूं।

लगभग छह दशकों से आप इस विधानसभा को देख रहे हैं और एक महिला रोड से उठाकर खाना खाने को मजबूर है। स्मृति ईरानी ने इस मौके पर अमेठी में किए अपने कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अमेठी में जो फैक्ट्री तीन दशकों से बंद पड़ी थी, मैंने उसे वापस शुरू करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed