फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani revisits home after 35 years in which she spent her childhood

वीडियो: 35 साल बाद अपने घर पहुंचीं स्मृति ईरानी, हालत देख रोने लगीं

Sat, 15 Sep 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 15 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani revisits home after 35 years in which she spent her childhood
स्मृति ईरानी

टीवी प्रोड्यूसर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपनी नई वेब सीरिज होम के प्रमोशन के लिए चुना। इसके लिए ईरानी गुरुग्राम के अपने पुराने घर पहुंची। वहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे कि उनके आंसू निकल गए। हालांकि यह आंसू खुशी की बजाए दुख के थे। तुलसी के किरादर से हर घर में अपनी जगह बनाने वाली केंद्रीय मंत्री ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा किराए के एक घर में बिताया है।

विज्ञापन


अपने इसी घर की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए वह गुरुग्राम पहुंची थीं। वीडियो में दिखता है कि स्मृति ईरानी सोसायटी के अंदर जाती हैं और वहां कि निवासियों से बात करती हैं। जिसमें से कुछ को वह पहचानती हैं। वह यह देखकर काफी भावुक हो जाती हैं कि उनका पुराना घर अब वर्कशॉप में तब्दील हो गया है। उनका भावनात्मक वाले इस वीडियो को एकता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन


एकता कपूर ने एक पोस्ट पर लिखा, 'उस जगह को देखना काफी दुखदाई, दुर्भाग्य और साहसिक कार्य है जिसे कि आप कभी घर कहा करते थे जो अब वहां मौजूद नहीं है। लेकिन जिंदगी कड़वे और मीठे अनुभवों वाली किसी यात्रा से कम नहीं है।' वीडियो में दिखता है कि ईरानी रिक्शे पर बैठकर अपनी पसंदीदा चाट की दुकान और पुरानी राशन की दुकान पर भी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता की वेब सीरीज होम में एक परिवार दिखाया गया है जो अपना घर और सोसायटी को बचाने की हरसंभव कोशिश करता है। इसी के प्रमोशन के लिए सेलिब्रिटिज अपने असली घर से जुड़े अनुभवों को साझा कर रहे हैं। स्मृति के भावनात्मक वीडियो को साझा करते हुए एकता ने लिखा, 'घर केवल चार दीवारों से बना घर नहीं होता बल्कि परिवार का प्यार उसे घर बनाता है। स्मृति ईरानी की भावनात्मक यात्रा देखिए जब वह अपने बचपन के घर को देखने पहुंचती हैं। अपने घर की कहानी को उन्होंने एएलटी बालाजी के साथ साझा किया है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed