फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti irani raised questions on Rahul Gandhi US tour George Soros BJP congress politics update

Smriti Irani: राहुल के US दौरे पर BJP का सवाल- भारत के खिलाफ काम करने वाले सोरोस से जुड़े लोग आपके साथ क्यों?

Wed, 28 Jun 2023 07:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 28 Jun 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Smriti irani raised questions on Rahul Gandhi US tour George Soros BJP congress politics update
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के यूएस दौरे पर खड़े किए सवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोग क्यों थे? यह जानते हुए भी कि सोरोस देश के खिलाफ काम कर रहे हैं, फिर भी उनसे जुड़े लोग उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के अमेरिका दौरे की एक फोटो साझा की। इसमें एक बैठक के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोग बैठे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने उस महिला का नाम सुनीता विश्वनाथ बताया। उन्होंने दावा किया कि सुनीता को अमेरिकी उद्योगपति सोरोस से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। ईरानी ने सवाल किया कि राहुल को जवाब देना चाहिए कि वे लोगों के साथ क्या बात कर रहे थे?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी यह मुद्दा उठाया है। हम सब जानते हैं कि किस प्रकार से सोरोस भारत में लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। जब सोरोस के इरादे हर हिंदस्तानी को पता थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल ने सोरोस के सहयोगी के साथ बैठक में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पब्लिक डोमेन इंटरनेट पर राहुल की चार जून की न्यूयॉर्क की बैठक में पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति का नाम और नंबर दिया गया, उस व्यक्ति के संबंध इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका से पाए गए। इस संगठन के बारे में 28 फरवरी 2019 को यूएस कांग्रेस यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक प्रस्ताव के बारे में कहा गया कि इसका संबंध और संपर्क जमात-ए इस्लामी के साथ है। ऐसा क्यों है कि उनका सहारा लेने की आखिर जरूरत पड़ गई।

अमित मालवीय पर एफआईआर के बाद भाजपा हमलावर
दरअसल, कर्नाटक में भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सदस्य रमेश बाबू ने यह शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम किया। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। 


क्या है मामला?
आरोप है कि अमित मालवीय ने ट्वीट के साथ साझा किए गए एक एनीमेटेड वीडियो में कथित रूप से राहुल गांधी और कांग्रेस को खराब तरीके से दिखाया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, मालवीय ने वीडियो के साथ में लिखा कि राहुल गांधी खतरनाक हैं और वे प्रपंच कर रहे हैं। सैम पी जैसे लोग अधिक खतरनाक हैं जो ‘रागा’ का राग अलाप रहे हैं। वे भारत के कट्टर विरोधी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed