फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani does not pay attention to injured children

स्मृति ईरानी पर घायलों की मदद न करने का आरोप

Mon, 07 Mar 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 07 Mar 2016 03:15 AM IST
सार

  • स्मृति ईरानी पर हादसे में घायल दो बच्चों को सड़क पर पड़ा छोड़कर चले जाने का आरोप लगा है।
  • दोनों घायल बच्चों को स्मृति ईरानी अनदेखा कर गाड़ी में बैठकर निकल गईं।

विज्ञापन
smriti irani does not pay attention to injured children
स्मृति ईरानी के खिलाफ विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर हादसे में घायल दो बच्चों को सड़क पर पड़ा छोड़कर चले जाने का आरोप लगा है। मामला यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात नौ बजे का है। उनके काफिले की कार से बाइक में टक्कर लग जाने से आगरा निवासी डा. रमेश नागर की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


उनके दो बच्चे घायल हो गए। मथुरा के मांट थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप है कि दोनों घायल बच्चों को स्मृति ईरानी अनदेखा कर गाड़ी में बैठकर निकल गईं। बच्चों का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को स्मृति ईरानी भाजयुमो के दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेकर कार से दिल्ली जा रही थीं। वृंदावन से निकलते ही एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 103 के पास उनके काफिले की कार की आगरा के कालिंदी विहार निवासी बीएएमएस डाक्टर रमेश नागर की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आगरा से जाबरा शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक पर उनकी बेटी संदली (12) और बेटा पंकज (आठ) भी थे। एफआईआर उनके दूसरे बेटे अभिषेक ने दर्ज कराई है।

पुलिस ने पहुंचाया बच्चों को अस्पताल

smriti irani does not pay attention to injured children
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

इसके मुताबिक ,स्मृति ईरानी के काफिले की होंडा सिटी कार (डीएल 3 सी बीए 5315) तेज रफ्तार से चल रही थी। इससे बाइक की टक्कर हुई। रमेश नागर की मौके पर मृत्यु हो गई। संदली और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिषेक का आरोप है कि सड़क पर घायल पड़े उसके भाई-बहन की अनदेखी कर स्मृति ईरानी अपनी कार में बैठकर चली गईं। बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने बताया है कि  स्मृति ने उनकी कोई मदद नहीं की।

राहगीरों ने भी यही जानकारी दी है। इलाज के बाद दोनों बच्चों को रविवार रात 11 बजे एसएन मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। रमेश नागर यमुना पार में क्लीनिक चलाते थे।

अभिषेक का कहना है कि वे कोई कार्रवाई या मुआवजा नहीं चाहते। उनका सिर्फ इतना कहना है कि स्मृति ईरानी उनके घर आकर उनका दर्द बांटें और बताएं कि उन्होंने उनके घायल भाई-बहनों की मदद क्यों नहीं की?

स्मृति ईरानी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

smriti irani does not pay attention to injured children
स्मृति ईरानी का विरोध - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेसवे कट पर शनिवार रात में हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क पर मृतक के परिवारीजनों ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ जाम लगा दिया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने स्मृति ईरानी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के समीप शनिवार देर रात बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुई कार में पीछे से आ रहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी जा भिड़ीं। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री के स्टाफ के लोगों को भी चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed