फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani challenges Kamal Haasan to open debate with BJP candidate

तमिलनाडु चुनाव : स्मृति ईरानी ने कमल हासन को भाजपा प्रत्याशी से खुली बहस करने की चुनौती दी

Sat, 27 Mar 2021 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Mar 2021 09:42 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कमल हासन को बहस की चुनौती दी
  • तमिलनाडु में छह अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान है

विज्ञापन
Smriti Irani challenges Kamal Haasan to open debate with BJP candidate
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को विकास के मुद्दे पर केंद्र को निशाना बना रहे अभिनेता एवं मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन को कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी से खुली बहस करने की चुनौती दी। गुजराती समाज द्वारा यहां आयोजित ‘नॉर्थ इंडिया कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम’ में भाजपा नेता ईरानी ने याद दिलाते हुए कहा कि कुछ सालों पहले उन्होंने उनके साथ बहस में भाग लिया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कमल हासन को वनाथी श्रीनिवासन से बहस करने और लोगों के सामने यह साबित करने की चुनौती देती हूं कि वाकई वह कौन है जिसे मुद्दों की अच्छी समझ है, जो समाधान देता है और नीतियां लागू करता है। बुनियादी ढांचे पर आंकड़ा पेश करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने देशभर में 10 करोड़ शौचालय बनवाए हैं, जिनमें से 90 लाख तमिलनाडु में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री ने जनधन योजना शुरू की, जिसके तहत सरकार ने सीधे लोगों के खातों में धनराशि अंतरित की एवं 40 करोड़ लोग लाभान्वित हुए, जिनमें 90 लाख तमिलनाडु में हैं।
विज्ञापन


ईरानी से जब यह कहा गया है कि वह कमल हासन को ही निशाना क्यों बना रही हैं, जब कांग्रेस समेत दूसरे दल भी चुनाव मैदान में हैं, तब उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिदृश्य में कहीं है ही नहीं। हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अपने प्रचार के दौरान विकास के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा था। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed