फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smoke engulfed due to break binding in the Nagon Express in Nellore, Goods train derails in West Bengal

Railway: आंध्र प्रदेश में बर्निंग ट्रेन बनने से बची नगांव एक्सप्रेस, बंगाल में पटरी से उतरी मालगाड़ी

Sun, 21 Jul 2024 10:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 10:51 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में नगांव एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक धुआं भर गया। जिसके बाद लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा होने टल गया। वहीं पश्चिम बंगाल के रानाघाट में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

विज्ञापन
Smoke engulfed due to break binding in the Nagon Express in Nellore, Goods train derails in West Bengal
Indian Railways (Representative Image) - फोटो : Istock

विस्तार

देश में पिछले कुछ दिनों से ट्रेन हादसों की बाढ़ सी आ गई है। इस कड़ी में आज दो राज्यों में ट्रेन हादसे होते-होते टल गए हैं। बता दें कि पहली घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में होने से टली है, जब अचानक नगांव एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं भर गया। हालांकि मौके पर लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सभी सूचित करके एक बड़ा हादसा टाल दिया। वहीं दूसरी घटना पश्चिम बंगाल के रानाघाट की है जहां एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जानकारी के मुताबिक आंतरिक शंटिंग के दौरान मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी।
विज्ञापन


बर्निंग ट्रेन बनने से बची नगांव एक्सप्रेस
बता दें कि असम के सिबसागर से चेन्नई, तमिलनाडु जा रही नगांव एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं भर गया। यह घटना नेल्लोर जिले के कावली में अदविरामपुरम-सिरीपुरम रेलवे फाटक के पास हुई। हालांकि लोको पायलट ने इसे देखते ही तुरंत ट्रेन रोक दी और ट्रेन में सवार तमाम यात्री उतरकर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


वहीं इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मियों ने तुरंत ट्रेन की जरूरी मरम्मत की। जानकारी के मुताबिक ये घटना उस समय हुई जब नगांव एक्सप्रेस नेल्लोर जिले के कावली इलाके से गुजर रही थी। फिलहाल मरम्मत के बाद ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी मालगाड़ी
इस कड़ी में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को आंतरिक शंटिंग के दौरान रानाघाट के मालगाड़ी वार्ड में मालगाड़ी का पिछला गार्ड बोगी पटरी से उतर गया।


लेकिन इससे सियालदह रानाघाट रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं हुई और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। सियालदह पूर्वी रेलवे डीआरएम दीपक निगम के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed