फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   small village of UP praying for Hillary Clinton's success in the US elections 

हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए दुआ कर रहे यूपी के दो गांव

Sat, 30 Jul 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
small village of UP praying for Hillary Clinton's success in the US elections 
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Reuters
यूपी के दो गांव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बेहद दिलचस्पी ले रहे हैं। इन गांवों में लोग डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। एक गांव लखनऊ का जबरौली और दूसरा सहारनपुर का रामपुर मनिहारन है। 
विज्ञापन


लखनऊ के पास स्थित जबरौली गांव के लोगों का हिलेरी क्लिंटन से खास नाता है। दरअसल, दो साल पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इस गांव का दौरा किया था। वह एक स्वास्थ्य योजना के प्रचार के लिए इस गांव आए थे। हिलेरी क्लिंटन, जो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार  हैं, बिल क्लिंटन की पत्नी हैं। ऐसे में जबरौली गांव के लोग हिलेरी की जीत की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 64 साल के बुजुर्ग जगरूप नारायण  खुश होते हुए कहते हैं, 'बिल क्लिंटन के कारण ही  हमारा गांव अब दुनियाभर में मशहूर हुआ है।  हमारा छोटा सा गांव अब दुनिया भर में मशहूर है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गांव के लोगों को भरोसा है कि अगर हिलेरी क्लिंटन जीतती है तो वह जबरौली गांव का दौरा जरूर करेंगी। गांव के लोगों ने प्राचीन खादेश्वर महादेव मंदिर में हिलेरी की जीत के लिए पूजा-अर्चना की। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन जब जबरौली आए तो हजारों की संख्या में लोग उनके दीदार के लिए यहां जमा हुए थे। जबरौली के ग्राम प्रधान का कहना है, 'बिल क्लिंटन जब गांव आने वाले थे तो पूरे इलाके में सफाई कराई गई थी। घर-घर में त्यौहार जैसे माहौल था।'

 जबरौली गांव के लोगों का कहना है कि स्थानीय नेता उनकी मांगें नहीं सुनते हैं। गांव के लोग लंबे समय से  स्टेडियम और स्कूल की मांग कर रहे हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि अगर हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति बनने के बाद उनके गांव का दौरा करती हैं तो उनकी मांगें पूरी होंगी।

रामपुर मनिहारन में हिलेरी की जीत के लिए प्रार्थना

small village of UP praying for Hillary Clinton's success in the US elections 
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Reuters

सहारनपुर के कस्बे रामपुर मनिहारन में भी हिलेरी की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। हिलेरी क्लिंटन के नाम पर यहा एक इंजीनियरिंग कॉलेज और कई इंस्टीट्यूट हैं। जिन्हें विनोद गुप्ता नाम के अमेरिकन एनआरआई चलाते हैं। वह क्लिंटन परिवार के बहुत नजदीकी हैं।

साल 2001 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटने के बाद खुद बिल क्लिंटन यहां आए ‌थे।  गरीब परिवार में जन्मे विनोद गुप्ता ने सहारनपुर के कस्बे रामपुर मनिहारन से ही पढ़ाई की थी बाद में खड़गपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद वो अमेरिका चले गए जहां अपनी कंपनी खड़ी की।

काफी साल बाद उन्होंने रामपुर आकर वहां काफी बड़ा पॉलीटेक्निक कालेज बनाया था जो सिर्फ लड़कियों के लिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed