फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Small parties also want more seats in Maharashtra elections 2019

महाराष्ट्र चुनाव: विपक्षी एकता में भी दरार, छोटे दल भी ज्यादा सीटों पर अड़े

Sat, 28 Sep 2019 03:34 AM IST
संदीप भट्ट अनूप वाजपेयी,अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 28 Sep 2019 03:34 AM IST
सार

  • नहीं भा रहा कांग्रेस-एनसीपी का सीट बंटवारे का फॉर्मूला, मांगी 50 सीट
  • खरगे का कहना कांग्रेस 150 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
  • 117 उम्मीदवार तय कर चुकी है कांग्रेस
  • सपा से गठबंधन भी कांग्रेस की समस्या

विज्ञापन
Small parties also want more seats in Maharashtra elections 2019

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी राजग में भाजपा और शिवसेना के बीच आ रही असहमति की आवाजों के बीच विपक्षी एकता भी दरकती दिखने लगी है। छोटे दलों और स्थानीय संगठनों को कांग्रेस-एनसीपी की तरफ से दिया गया सीट बंटवारे का फॉर्मूला नहीं भा रहा है, जिसमें उन्हें 38 सीट देने का प्रस्ताव रखा गया है। इन दलों ने कांग्रेस और एनसीपी को अपनी 125-125 सीटों में से कम से कम 12 सीट और छोड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन


राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, पीडब्ल्यूपी, पीआरपी और क्षेत्रीय कामगार दल ने स्पष्टतौर पर कहा है कि 50 सीट से कम पर उन्हें विपक्षी गठबंधन मंजूर नहीं है। ऐसे में अतिरिक्त सीटें कौन छोड़ेगा और कौन सी सीट छोड़ी जाएगी, ये सवाल कांग्रेस और एनसीपी के लिए मुसीबत बन गया है। इस कारण गठबंधन की बातचीत अभी तक आखिरी दौर में नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के साथ हुई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं की बैठक में तय हुआ है कि छोटे दलों का रवैया अड़ियल रहने पर सिर्फ एनसीपी के साथ गठबंधन में आगे बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में कांग्रेस 125 के बजाय 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एनसीपी को शेष 138 सीटों पर लड़ने का मौका दिया जाएगा। राज्य के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खरगे ने भी साफ कहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस 150 सीटों पर लड़ेगी। खरगे के इस बयान से भी छोटे दलों के साथ गठबंधन की कोशिशें परवान नहीं चढ़ने का इशारा मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

117 उम्मीदवार तय कर चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस ने 150 सीटों पर लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी तक दो बार उम्मीदवारों के चयन की कवायद हो चुकी है, जिनमें एक बार 68 और दूसरी बार 49 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। इनके नाम नवरात्र में 1 या 2 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।


फिलहाल इन 117 उम्मीदवारों को 125 सीटों वाले पुराने फॉर्मूले के तहत चुना गया है। लेकिन अगर कांग्रेस 150 पर लड़ती है तो एनसीपी के साथ वार्ता कर अपने हिस्से की अन्य 25 सीटें चिह्नित करने के बाद उन पर भी उम्मीदवार तय कर लिए जाएंगे।


सपा से गठबंधन भी कांग्रेस की समस्या

कांग्रेस के लिए दूसरी बड़ी समस्या समाजवादी पार्टी को लेकर है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने सपा के साथ गठबंधन पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को उससे दूरी रखने का आग्रह किया है, जबकि एनसीपी चाहती है कि सपा को भी गठबंधन में साथ रखा जाए। यदि छोटे दलों के साथ गठबंधन परवान नहीं चढ़ा तो कांग्रेस नेतृत्व के लिए अपनी राज्य इकाई की भावनाओं के अनुरूप सपा को छोड़ना भी आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed