{"_id":"56fedd524f1c1b154df00106","slug":"slogans-against-india-at-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में भारत की हार पर लगे देश विरोधी नारे, मनाया जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मैनपुरी में भारत की हार पर लगे देश विरोधी नारे, मनाया जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:13 AM IST
सार
- भारत को मिली शिकस्त पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया
- देश विरोधी नारेबाजी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
- फायरिंग करने का भी आरोप
विज्ञापन
देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज से भारत को मिली शिकस्त पर यूपी के मैनपुरी जनपद की घिरोर तहसील के गांव बलपुरा में एक समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और देश विरोधी नारे लगाए। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो झड़प हो गई।
दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने देश विरोधी नारेबाजी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही भारत मैच हारा, एक समुदाय के कुछ लोग घरों से निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। देश विरोधी नारे भी लगाए। अन्य लोगों ने विरोध किया तो इन्होंने पथराव कर दिया। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रात में ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी चाही तो वहां फोन अटैंड नहीं हुआ। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। एएसपी मैनपुरी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ युवकों के भारत की हार पर जश्न मनाने और नारेबाजी करने की सूचना दी थी। गांव पहुंचकर जांच करने पर आरोप सही निकले।