फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   slogans against india at Mainpuri

मैनपुरी में भारत की हार पर लगे देश विरोधी नारे, मनाया जश्न

Sat, 02 Apr 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 02 Apr 2016 02:13 AM IST
सार

  • भारत को मिली शिकस्त पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया
  • देश विरोधी नारेबाजी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
  • फायरिंग करने का भी आरोप

विज्ञापन
slogans against india at Mainpuri
देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज से भारत को मिली शिकस्त पर यूपी के मैनपुरी जनपद की घिरोर तहसील के गांव बलपुरा में एक समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और देश विरोधी नारे लगाए। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो झड़प हो गई।
विज्ञापन


दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने देश विरोधी नारेबाजी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही भारत मैच हारा, एक समुदाय के कुछ लोग घरों से निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। देश विरोधी नारे भी लगाए। अन्य लोगों ने विरोध किया तो इन्होंने पथराव कर दिया। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रात में ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी चाही तो वहां फोन अटैंड नहीं हुआ। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। एएसपी मैनपुरी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ युवकों के भारत की हार पर जश्न मनाने और नारेबाजी करने की सूचना दी थी। गांव पहुंचकर जांच करने पर आरोप सही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed