{"_id":"663476a2b0e92debd3026c5a","slug":"sleaze-video-case-prajwal-revanna-case-second-fir-against-jds-leader-hasan-mp-news-in-hindi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: एचडी रेवन्ना-प्रज्वल पर नए मामले दर्ज; SIT के जवाब के बाद पूर्व मंत्री ने वापस ली अग्रिम जमानत अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: एचडी रेवन्ना-प्रज्वल पर नए मामले दर्ज; SIT के जवाब के बाद पूर्व मंत्री ने वापस ली अग्रिम जमानत अर्जी
Fri, 03 May 2024 03:50 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 03 May 2024 03:50 PM IST
सार
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 376(2)(एन), 506, 354ए(1)(ii), 354(बी) एवं 354(सी) और आईटी अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रज्ज्वल रेवन्ना
- फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विस्तार
अश्लील टेप मामले में जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्व कर्नाटक मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे एवं हासन के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ नए मामले दर्ज किए गए हैं। युवक ने आरोप लगाया कि प्रज्ज्वल ने उसकी मां को वीडियो वायरल होने के बाद अपहरण कर लिया था। बता दें कि एचडी रेवन्ना ने शुक्रवार को बंगलूरू सत्र अदालत में अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। दरअसल, एसआईटी ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ दर्ज मामले में कोई गैर-जमानती आरोप नहीं हैं।
इससे पहले इस मामले में प्रज्ज्वल के खिलाफ कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामला दर्ज किया था। प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। एएनआई के अनुसार, उन्हें एफआईआर में एकमात्र आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। एसआईटी की टीम ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में एफआईआर सौंपी।
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 376(2)(एन), 506, 354ए(1)(ii), 354(बी) एवं 354(सी) और आईटी अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
घर में काम करने वाली महिला ने दर्ज किया था मामला
इससे पहले प्रज्ज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामाला दर्ज किया गया था। उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने दोनों के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने, धमकी देने, पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। प्रज्ज्वल रेवन्ना हासन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद वह विवादों में फंस गए।
हासन में मतदान के बाद ही जर्मनी चले गए प्रज्ज्वल रेवन्ना
हासन में मतदान होने के बाद ही प्रज्ज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए। एसआईटी की टीम ने दुनिया भर के सभी आव्रजन केंद्रों में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन्हें गुरुवार यानी की दो मई को एसआईटी के समक्ष पेश होना था। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए बंगलूरू की एक अदालत में याचिका दायर की थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जेडीएस नेता ने जर्मनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मांगी थी। बता दें कि यह मामला अब भाजपा और कांग्रेस के बीच ताजा विवाद का मुद्दा बन गया है, क्योंकि जेडीएस कर्नाटक में एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।