फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six students commit suicide in Telangana after intermediate results

Telangana: तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद 6 छात्रों ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 May 2023 02:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 May 2023 02:06 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। रायदुर्गम में, एक 16 वर्षीय लड़की, जो इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा भी थी, उसने आत्महत्या कर ली। पंजागुट्टा में इंटरमीडिएट के द्वितीय वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
 

विज्ञापन
six students commit suicide in Telangana after intermediate results
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि राज्य में मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित होने के 24 घंटे के भीतर तीन लड़कियों समेत छह छात्रों ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच छात्रों ने हैदराबाद में और एक निजामाबाद में आत्महत्या की।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। रायदुर्गम में, एक 16 वर्षीय लड़की, जो इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा भी थी, उसने आत्महत्या कर ली। पंजागुट्टा में इंटरमीडिएट के द्वितीय वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


नेरेडमेट और सैफाबाद में मंगलवार को इंटरमीडिएट के द्वितीय वर्ष के छात्रों में से दो लड़कों ने आत्महत्या कर ली। निजामाबाद के अरमूर में परीक्षा में फेल हुए इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में, तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले एक आदिवासी छात्र ने एमबीबीएस सीट हासिल करने के लिए पर्याप्त अंक प्राप्त नहीं करने के डर से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले गुगोलोथ कृष्णा ने अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,000 में से 892 अंक प्राप्त किए।


दो हफ्ते से भी कम समय पहले, आंध्र प्रदेश में कक्षा 11 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के 48 घंटों के भीतर नौ छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद तेलंगाना में आत्महत्या से छात्रों की मौत का पुराना इतिहास रहा है। दिसंबर 2021 में, छह छात्रों की आत्महत्या से मृत्यु के बाद, सरकार ने छात्रों पर तनाव कम करने के लिए सभी को "उत्तीर्ण" घोषित किया था ताकि वे इंटरमीडिएट अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed