{"_id":"66dffd7771a28454c60bce8e","slug":"six-senior-advocates-appointed-asgs-to-defend-govt-in-supreme-court-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central Govt: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का रखेंगे पक्ष, छह वरिष्ठ अधिवक्ता बनाए गए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Central Govt: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का रखेंगे पक्ष, छह वरिष्ठ अधिवक्ता बनाए गए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल
Tue, 10 Sep 2024 01:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:34 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने देश के छह वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है, जो देश की शीर्ष अदालत में सरकार का पक्ष रखेंगे। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश पर इन एएसजी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए छह वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार, एएसजी को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं कैबिनेट की नियुक्ति समीति की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्त किए गए लोगों में एस द्वारकानाथ, अर्चना पाठक दवे, सत्य दर्शी संजय, बृजेंद्र चाहर, राघवेंद्र पी शंकर और राजकुमार भास्कर ठाकरे (राजा ठाकरे) शामिल हैं।
शीर्ष अदालत में अभी तक थे कुल पांच एएसजी
बता दें कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुप्रीम कोर्ट और तमाम उच्च न्यायालयों में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और सरकार का बचाव करने में अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की सहायता करते हैं। नई नियुक्तियों से पहले, शीर्ष अदालत में छह रिक्तियों के साथ पांच एएसजी थे।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन
शीर्ष अदालत में अभी तक थे कुल पांच एएसजी
बता दें कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुप्रीम कोर्ट और तमाम उच्च न्यायालयों में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और सरकार का बचाव करने में अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की सहायता करते हैं। नई नियुक्तियों से पहले, शीर्ष अदालत में छह रिक्तियों के साथ पांच एएसजी थे।
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन