{"_id":"62d55c8f378de155646aab10","slug":"six-people-dead-as-suv-falls-off-amravati-bridge-into-nullah-after-hitting-two-wheeler-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Accident: बाइक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी एसयूवी, हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Accident: बाइक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी एसयूवी, हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल
Mon, 18 Jul 2022 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:46 PM IST
सार
महाराष्ट्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायल और मृतकों के शवों को अचलपुर के एक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सड़क हादसा
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को हादसे का मामला सामने आया है। यहां रविवार देर रात भारी बारिश के बीच हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल को टक्कर मारने के एसयूवी और बाइक दोनों पुल से नीचे नाले में जा गिरी जिसके कारण उसमें सवार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसयूवी ने बाईक में मारी टक्कर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना मुंबई से करीब 675 किलोमीटर दूर परतवाड़ा-बैतुल राजमार्ग पर निंभोरा डायवर्सन के पास हुई। यहां रविवार देर रात भारी बारिश और अंधेरे के कारण एसयूवी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद एसयूवी के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और एसयूवी पुल से नीचे नाले में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, एसयूवी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
छह लोगों की हुई मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन परतवाड़ा से बोदाद गांव जा रहे थे। शिराजगांव पुलिस स्टेशन की एक गश्ती वैन ने रात करीब 11:40 बजे एसयूवी की एक सीट सड़क पर पड़ी देखी थी। इसके बाद संदेह के आधार पर जब वहां जांच की गई तो पता चला कि दोनों वाहन नाले में पड़े दिखे। उन्होंने ये भी बताया कि दुर्घटना कम से कम दो घंटे पहले हुई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों के शवों को अचलपुर के एक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन