{"_id":"5f7e3a988ebc3e9b9f371d30","slug":"six-people-arrested-for-defrauding-the-government-of-117-crore-rupees-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: सरकार को 117 करोड़ का चूना लगाने की फिराक में था गिरोह, छह गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: सरकार को 117 करोड़ का चूना लगाने की फिराक में था गिरोह, छह गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2020 03:30 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 08 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिण कन्नड़ जिले के छह लोगों को फर्जी चैक का इस्तेमाल कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से करोड़ों रुपये निकालने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने असली चैक से मिलते-जुलते फर्जी चैक बनाए और उन्हें बैंक में जमा कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने मूदबिद्री में भारतीय स्टेट बैंक में 52 करोड़ रुपये का चैक जमा कराने की कोशिश की। बैंक अधिकारियों ने संदेह होने पर अधिकारियों से संपर्क किया, इसके बाद इस धोखाधड़ी का पता चला। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के सहायक सचिव पी मुरली कृष्ण राव द्वारा दायर शिकायत के आधार पर आंध्र प्रदेश में सितंबर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी चैक के जरिये तकरीबन 117 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन