फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Passengers Have Tested Positive For Covid-19 At Delhi Airport, New Coronavirus Variant, Britain Airport, India Flights Ban

नए कोरोना का खौफ: ब्रिटेन से दिल्ली आए छह लोग संक्रमित, देश में अब तक 26

Wed, 23 Dec 2020 06:51 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Dec 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Six Passengers Have Tested Positive For Covid-19 At Delhi Airport, New Coronavirus Variant, Britain Airport, India Flights Ban
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान के बीच कोरोना के नए और घातर स्वरूप ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस बीच जानकारी मिली है कि ब्रिटेन से दिल्ली आए छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में देश में ब्रिटेन से आए लोगों में अब तक कुल 26 संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि ये सभी कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन
 


ब्रिटेन से लौटे यात्रियों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि अब तक कर्नाटक, चेन्नई, दिल्ली, अमृतसर और कोलकाता में हुई है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने तत्काल एक बैठक बुलाई थी और ब्रिटेन में कोविड-19 के हालात का भारत में प्रभाव का जायजा लिया था। भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

केरल में नए स्ट्रेन के पहुंचने का डर
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा है कि हमें डर है कि कोरोना का नया स्ट्रेन केरल में भी आ जाएगा। हमने केरल के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यूरोप, इटली और ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है। वह अपने घर में कठोर निगरानी के बीच रहेंगे। ब्रिटेन से एक विमान कल आया था, जिसके परिणाम आने अभी बाकी हैं।

तेलंगाना: ब्रिटेन से आए 1200 यात्रियों में से कोई संक्रमित नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में नौ दिसंबर तक ब्रिटेन से 1200 यात्री आए थे। इनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।

हवाई अड्डों पर बनाई जा रही हेल्प डेस्क

सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना मामले और ब्रिटेन में वायरस के नए वर्जन आने के बाद बनते हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। ब्रिटेन समेत अन्य देशों से भारत आ रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट आरटी-पीसीआर कराना अनिवार्य होगा। 

दिल्ली में छह और चेन्नई में एक यात्री पॉजिटिव
एयर इंडिया की लंदन-दिल्ली उड़ान के छह यात्रियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह उड़ान सोमवार रात 11.30 बजे दिल्ली में उतरी। इनमें से पांच दिल्ली एयरपोर्ट पर ही संक्रमित पाए गए और एक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि यह सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया ताकि इसकी जांच की जा सके कि यह वायरस का नया स्ट्रेन है या वही पुराना।

यात्री को किंग्स इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल भेजा गया है और फिलहाल वह क्वारंटाइन है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधकृष्णन ने मंगलवार को कहा था कि पिछले दस दिनों में जिसने भी ब्रिटेन दौरा किया है। हम उसकी पहचान कर रहे हैं और आरटी-पीसीआर टेस्टिंग कर रहे हैं। हम ब्रिटेन से आने-जाने वाले और वहां रुकने वाले फ्लाइट के सभी यात्रियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जो चेन्नई में संक्रमित यात्री है, उनके बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि वो ब्रिटेन की नई स्ट्रेन से ही संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed